जनपद हरिद्वार को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में परिवहन विभाग की पहल। सभी सरकारी वाहनों में लगाए जा रहे है डस्टबिन। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया शुभारंभ।

जनपद हरिद्वार को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में परिवहन विभाग की पहल।

सभी सरकारी वाहनों में लगाए जा रहे है डस्टबिन।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया शुभारंभ।

जनपद हरिद्वार को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है।जिलाधिकारी के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा सरकारी एवं गैर सरकारी वाहनों में डस्टबिन लगाए जाने की पहल की गई है,जिसका शुभारंभ आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए है कि जनपद के सभी सरकारी एवं निजी वाहनों में डस्टबिन अनिवार्य रूप से लगाए जाए,जिससे कि कोई भी व्यक्ति वाहनों से कूड़े को सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर न फैंक सके।

इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा ने कहा कि इस पहल के अंतर्गत जिलाधिकारी के निर्देशन में  जनपद में सरकारी वाहनों में डस्टबिन लगाए जा रहे हैं, ताकि स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने की प्रवृत्ति को रोका जा सके। साथ ही सभी निजी एवं वाणिज्यिक (कमर्शियल) वाहन संचालकों से भी अपने वाहनों में डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखने की अपील की गई है, जिससे यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखी जा सके।

     इस अभियान पर उन्होंने जनपदवासियों एवं वाहन संचालकों से अपील की कि वे इस स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता करें और हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग दें।

   उन्होंने कहा कि स्वच्छ हरिद्वार केवल प्रशासन का लक्ष्य नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हर नागरिक स्वच्छता को अपनी आदत बना ले, तो ‘हरिद्वार स्वच्छ हो अपना’ संकल्प अवश्य साकार होगा।”

  इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में उपलब्ध सभी सरकारी वाहनों में डस्टबिन लगाए जाने के लिए वाहन चालकों को डस्टबिन उपलब्ध कराए गए।

    इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी,परिवहन सहायक निरीक्षक अनिल कुमार, पुनीत नागर,परिवहन आरक्षी सचिन,अर्जुन,राहुल आदि मौजूद रहे।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।