एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में कोतवाली रानीपुर पुलिस व AHTU की संयुक्त कार्रवाई। अनैतिक देह व्यापार के मामले में 02 पुरुष व 01 महिला हिरासत में।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में कोतवाली रानीपुर पुलिस व AHTU की संयुक्त कार्रवाई।

अनैतिक देह व्यापार के मामले में 02 पुरुष व 01 महिला हिरासत में।

आरोपियों के कब्जे से 01 पीड़िता को कराया गया मुक्त

अनैतिक देह व्यापार जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार सख्ती से जारी रहेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अनैतिक देह व्यापार पर प्रतिबंध हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत AHTU टीम एवं कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि हृदय विहार कॉलोनी, सलेमपुर स्थित एक मकान में कुछ महिलाएं व पुरुष अनैतिक देह व्यापार का कार्य कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद करते हुए 02 पुरुष व 01 महिला आरोपी को हिरासत में लिया गया तथा उनके कब्जे से 01 पीड़िता को मुक्त कराया गया।

हिरासत में लिए गए आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 77/2026 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. इरफान पुत्र महमूद, निवासी ग्राम व थाना कलियर, जनपद हरिद्वार, उम्र 40 वर्ष

2. सोफियान पुत्र साजिद, निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पीरान कलियर, हरिद्वार, उम्र 24 वर्ष

3. महिला, निवासी थाना कलियर, हरिद्वार, उम्र 29 वर्ष

बरामदगी

1. 02 लिफाफों में आपत्तिजनक सामग्री

2. ⁠04 अदद मोबाइल फोन व 03 चार्जर

3. ⁠देह व्यापार से प्राप्त ₹3000 की अवैध धनराशि

4. ⁠घटना में प्रयुक्त वाहन वैगनआर

पुलिस टीम

1. प्र0नि0 आशुतोष सिंह राणा – कोतवाली रानीपुर

2. ⁠उ0नि0 विकास रावत 

3. ⁠म0उ0नि0 मनीषा नेगी 

4. ⁠अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल

5. ⁠कां0 संजय बलूनी

6. ⁠म0का0 अनीता गुसाईं 

AHTU टीम

1. निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्र रमोला

2. ⁠म0हे0का0 सुरजीत कौर

3. ⁠का0 दीपक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।