कोतवाली रुड़की पुलिस और CIU रुड़की की संयुक्त कार्रवाई में 11.84 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्कर अभियुक्त को रुड़की पुलिस ने किया गिरफ्तार।

एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस का प्रहार लगातार जारी।

कोतवाली रुड़की पुलिस और CIU रुड़की की संयुक्त कार्रवाई में 11.84 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्कर अभियुक्त को रुड़की पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कोतवाली रुड़की पुलिस के साथ आर्मी इंटेलिजेंस भी कर रही सहयोग।

अवैध नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत जनपद को नशा मुक्त बनाने एवं अवैध शराब/स्मैक/हेरोइन/चरस/गांजा आदि के तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

आदेशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

 उ0नि0 मोहन कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दो आरोपियों को मोटरसाइकिल संख्या UK-08-Y-0640 के साथ हिरासत में लिया। आरोपियों की पहचान दीपांकर पुत्र ब्रहमदत्त निवासी गोलभट्टा मिलाप नगर रुड़की (उम्र 33 वर्ष) तथा अनिकेत चौहान पुत्र रविन्द्र चौहान निवासी डबल फाटक रतन का पूर्वा रुड़की (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपीगण अपनी मोटरसाइकिल में 11.84 ग्राम अवैध स्मैक छिपाकर बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा उन्हें रास्ते में ही दबोच लिया गया।

आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली रुड़की में मु0अ0सं0 81/2026 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. दीपांकर पुत्र ब्रहमदत्त, निवासी गोलभट्टा मिलाप नगर, रुड़की, थाना कोतवाली रुड़की, उम्र 33 वर्ष।

2. अनिकेत चौहान पुत्र रविन्द्र चौहान, निवासी डबल फाटक रतन का पूर्वा, रुड़की, थाना कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।