एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध असलहा फ़ैक्ट्री का किया भंडाफोड़। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने मारा टीम के साथ छापा। 06 अवैध तमंचे, अधबनी पिस्टल व राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद। पुश्तैनी खराद (मशीन वर्क) का है आरोपी का काम, अपने हुनर का उठाया फ़ायदा।

एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध असलहा फ़ैक्ट्री का किया भंडाफोड़।

कोतवाली गंगनहर पुलिस ने मारा टीम के साथ छापा।

06 अवैध तमंचे, अधबनी पिस्टल व राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद।

पुश्तैनी खराद (मशीन वर्क) का है आरोपी का काम, अपने हुनर का उठाया फ़ायदा।

लालच में बनाया फ़ार्मा जिससे बनाता था अवैध तमंचे व पिस्टल।

पुलिस द्वारा आपराधिक इतिहास की, की जा रही है जानकारी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सुनहरा सलेमपुर रोड स्थित जे०पी०एस० टोटल सोल्यूशन वर्कशॉप में छापेमारी कर अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी जावेद को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पुश्तैनी काम खराद (मशीन वर्क) का है। इसी का फायदा उठाते हुए वह अपनी वर्कशॉप में मशीनों के माध्यम से डाई (फॉर्मा) बनाने की आड़ में अवैध तमंचे व पिस्टल तैयार कर रहा था।

आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, साथ ही अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

जावेद पुत्र ताहिर अहमद निवासी शक्ति मोहल्ला, रुड़की थाना – सिविल लाइन्स, जिला हरिद्वार

बरामदगी

1. 06 अवैध तमंचे

2. 01 अधबनी पिस्टल

3. 01 अधबनी .22 बोर राइफल

4. नाल में प्रयुक्त होने वाला .22 बोर पाईप (लम्बाई 12 इंच)

5. पीतल का पाईप 30 बोर (17 इंच) 12 बोर नाल में प्रयोग होने वाला पाईप (20.6 इंच)

6. लोहे की बॉडी में प्रयुक्त होने वाला ऊपरी खांचा

7. 01 मैगजीन .22 बोर

8. 38 खोखा कारतूस .22 बोर

9. 06 जिन्दा कारतूस .22 बोर

10. 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर

11. 03 खोखा कारतूस 32 बोर

12. 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर

पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव – कोतवाली गंगनहर

2. व0उ0नि0 दीप कुमार

3. उ0नि0 मुनव्वर हसन

4. उ0नि0 नवीन कुमार

5. उ0नि0 पंकज कुमार

6. अपर उप निरीक्षक मनीष कवि

7. हे0का0 इसरार अली

8. का0 नितिन

9. का0 रवि कुमार

10. का0 चालक लाल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।