जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया तहसील रूड़की का निरीक्षण

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया तहसील रूड़की का निरीक्षण

तहसील में अपनी समस्याओं एवं कार्य को लेकर आने वाले आमजन की समस्याओं का तत्परता से की जाय कार्यवाही।

तहसील में लम्बित वादों का प्राथमिक से किया जाय निस्तारण।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज तहसील रूड़की में कम्प्यूटर लैब के शुभारंभ के अवसर पर तहसील रूड़की कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण कर किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सभी पटल सहायकों एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तहसील में अपनी समस्याओं एवं कार्य को लेकर आने वाले आमजन की समस्याओं का तत्परता से कार्रवाई की जाय, इसमें किसी भी तरह से कोई विलंब न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर दुबारा तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने सभी अभिलेखों को ठीक ढंग से रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने तहसील में लम्बित वादों की जानकारी लेते हुए कहा कि जो वाद लम्बे समय से निस्तारण हेतु लम्बित है ऐसे वादों को प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील कार्यालय में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र सेट, उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला, तहसील विकास अवस्थी सहित सम्बन्धित कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।