नवरात्र के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान। 10 सैंपल लिए गए 120 किलो बिना लेबल कुट्टू आटा जब्त कर किया गया नष्ट। जिलाधिकारी के निर्देश लगातार जारी रहे है चैकिंग अभियान

नवरात्र के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान।

10 सैंपल लिए गए

120 किलो बिना लेबल कुट्टू आटा जब्त कर किया गया नष्ट।

जिलाधिकारी के निर्देश लगातार जारी रहे है चैकिंग अभियान

आगामी नवरात्र पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद में मिलावटी एवं अधोमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान विशेष रूप से नवरात्र में उपयोग होने वाले कुट्टू और सिंघाड़े के आटे सहित अन्य व्रत संबंधी खाद्य पदार्थों की जांच पर ध्यान दिया जा रहा है।

अभियान के तहत बुधवार को लक्सर, भगवानपुर, हरिद्वार एवं धनौरी क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा प्रशासन एवं पुलिस विभाग के सहयोग से संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न दुकानों, गोदामों एवं विक्रय स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, मूंगफली, मसाले एवं अन्य व्रत में उपयोग होने वाली खाद्य सामग्रियों की गहन जांच की गई। टीम द्वारा संदिग्ध गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों के लगभग 10 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, ताकि उनकी गुणवत्ता की पुष्टि की जा सके।

अभियान के दौरान एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए गोवर्धनपुर रोड स्थित एक प्रोविजन स्टोर से चार बैगों में रखा लगभग 120 किलोग्राम खुला कुट्टू आटा बरामद किया गया। जांच के दौरान संबंधित विक्रेता द्वारा आटे का बिल प्रस्तुत नहीं किया जा सका तथा कुछ बैगों पर निर्माता का नाम, पता, फूड लाइसेंस नंबर, निर्माण तिथि एवं एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं पाई गई। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर उक्त आटे को सीज कर जब्त किया गया और नगर पालिका के सहयोग से डंपिंग ग्राउंड सिमली में नष्ट कराया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस कुट्टू आटे के परिवहन से जुड़े ट्रांसपोर्टर के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

खाद्य सुरक्षा अधिकार कपिल देव के नेतृत्व में एक टीम द्वारा नारसन एवं मंगलौर क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कट्टू के आटे एवं सिंघाड़ै के आटै के कुल पांच नमूनें जांच हेतु एकत्रित किए गए।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नवरात्र के दौरान इस प्रकार के चेकिंग अभियान लगातार जारी रखे जाएं और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।