सालाना निरीक्षण के लिए पुलिस लाइन रोशनाबाद पहुंचे एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर। शुक्रवार की परेड की सलामी पश्चात जवानों की फिटनेस को परखा, मातहत संग लगाई दौड़। परेड समाप्ती पर अन्य ऑफिसर्स संग पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओ का किया भौतिक परीक्षण।

सालाना निरीक्षण के लिए पुलिस लाइन रोशनाबाद पहुंचे एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर।

शुक्रवार की परेड की सलामी पश्चात जवानों की फिटनेस को परखा, मातहत संग लगाई दौड़।

परेड समाप्ती पर अन्य ऑफिसर्स संग पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओ का किया भौतिक परीक्षण।

वाहनों की समय से सर्विस कराने व उन्हे सही दशा में रखने हेतु एसआई एमटी को दिए निर्देश।

आदर्श भोजनालय में जवानों से भोजन की वैरायटी, गुणवत्ता व स्वाद के बारे में ली जानकारी।

लाईन स्टोर व शस्त्रागार में उपलब्ध सामग्री/अस्लाह की सफाई पर जताया संतोष।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर वार्षिक निरीक्षण हेतु पुलिस लाईन रोशनाबाद पहुंचे। प्रातः आयोजित शुक्रवार की परेड की सलामी लेने के पश्चात भुल्लर द्वारा जवानों संग दौड़ लगाकर सभी की फिटनेस को चैक किया गया। तत्पश्चात जवानों की ड्रिल अभ्यास को परख आज कल के भागदौड़ वाले जीवन में फिटनेस को बेहद जरुरी बताया।

परेड समाप्ती पर निरीक्षण की औपचारिक शुरुआत करते हुए श्री भुल्लर सर्वप्रथम क्वार्टर गार्द पहुंचे जहां सेरिमोनियल गार्द द्वारा उन्हे सलामी दी गई। गार्द रुम, आरमरी एवं स्टोर का मुआयना करते हुए उन्होंने आर्म्स-एम्यूनेशन, विभिन्न उपकरणों सहित अभिलेखों को बारीकी से चैक कर प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण आलोक को निर्देशित किया कि अस्लाह, एम्यूनेशन एवं अन्य सामग्री को साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए उन्हें सही दशा में रखा जाए। खरीददारी-वितरण से सम्बन्धित प्रत्येक अभिलेख को अपडेट रखा जाए। क्रय किए गए सामान/ उपकरण को आवश्यकतानुसार थाना एवं शाखाओं को वितरित किया जाए ताकी राजकीय कार्यों के लिए उनका सही उपयोग हो पाए। आरमरी में रखे एण्टी राइट उपकरणों के प्रयोग में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए समय-समय पर कार्यशाला आयोजित की जाए। 

तत्पश्चात परिवहन शाखा पहुंचे एसएसपी हरिद्वार द्वारा वाहनों एवं कार्ड डायरी को चैक कर SI(MT) रेवाधर भट्ट को वाहनों की दशा/ कार्यशीलता के प्रति सजग रहने एवं निश्चित समयावधि/रन के पश्चात वाहनों की सर्विसिंग करने के निर्देश दिए। 

मातहत संग आदर्श भोजनालय का रुख करते हुए श्री नवनीत सिंह द्वारा भोजन कर रहे जवानों से भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली तथा अन्य ऑफिसर्स के साथ भोजन का स्वाद चखा। मैस प्रबंधक से बन रहे भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जानकारी लेते हुए संतुष्टी जाहिर की तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को निर्देशित किया कि जवानों को समय से मीनू के अनुसार ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाए इसमें किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। खाने के स्तर को और अधिक अच्छा किया जाए। 

निरीक्षण समाप्ति पर एसएसपी द्वारा आदेश कक्ष में ओआर लिया गया तथा सभी मदों से संबंधित रजिस्टर, गार्द रजिस्टर इत्यादि को चैक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि कर्मचारी की रोटेशन अनुसार ड्यूटी लगवाई जाए। आवश्यकता एवं मानक अनुसार कर्मियों को अवकाश प्रदान किया जाए जिससे कि जवान ड्यूटी के साथ ही अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां का भी निर्वहन कर सकेl

वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, पुलिस अधीक्षक संचार विपिन कुमार सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, एफएसओ, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।