पथरी जंगल से कीमती खैर के पेड़ों को काटने वाले वन तस्करों का वन विभाग ने 4 घंटे में ही किया खुलासा। एक वन तस्कर आरोपी अभियुक्त को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वन अधिनियम में की कार्यवाही।

पथरी जंगल से कीमती खैर के पेड़ों को काटने वाले वन तस्करों का वन विभाग ने 4 घंटे में ही किया खुलासा।

एक वन तस्कर आरोपी अभियुक्त को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वन अधिनियम में की कार्यवाही।

पथरी जंगल में कुछ दिनों पहले वन तस्करों द्वारा कीमती खेर के पेड़ों पर आरी चलाकर उनको ठिकाने लगा दिया गया था स्थानीय लोगों की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने सक्रिय होते हुए वन तस्करों की तलाश और छानबीन शुरू कर दी थी जिसके चलते खास मुखबिर की सूचना पर एक वन तस्कर का इस पूरे प्रकरण में सम्मिलित होना पाया गया मुखबिर की सूचना पर सटीक जगह वन विभाग की टीम ने पूरी फील्डिंग बिछाते हुए 1 वन तस्कर आरोपी को उसके घर से पूछताछ के लिए बुलाया गया पूछताछ के दौरान आरोपी अभियुक्त ने अपनी पूरी कहानी वन विभाग को बताइए आरोपी ने बताया कि हम पांच लोगों की टीम है जिन्होंने मिलकर पथरी जंगल से खेर के पेड़ काटे थे और छोटी गाड़ी स्विफ्ट द्वारा छोटे-छोटे पीस बनाकर गाड़ी में लेकर गए थे साथ ही आरोपी के कब्जे से एक आर भी बरामद हुआ है।

वन क्षेत्राधिकारी शीशपाल सिंह हरिद्वार ने बताया कि काफी समय से पथरी जंगल में पेड़ कटने की अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था वन विभाग की टीम काफी समय से वन तस्करों को पकड़ने में दबिशें दे रही थी जबकि जो भी घटनाएं पेड़ काटने की हो रही थी उन सभी पर कार्रवाई भी की गई थी लेकिन आज तक वन तस्कर आरोपी मौका पाकर फरार हो जाते थे लेकिन अब की बार वन विभाग की टीम ने चार घंटे के भीतर ही वन तस्कर आरोपी अभियुक्त भूरा पुत्र संसार निवासी ग्राम हलजोरा थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार की निशान दई पथरी जंगल से एक आरा भी बरामद कर गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपने और पांच साथियों का नाम भी बताया है उनको भी वन विभाग की टीम जल्द ही गिरफ्तार कर वन अधिनियम में उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर वन विभाग की टीम वन क्षेत्राधिकारी शीशपाल सिंह हरिद्वार,पथरी वन चौकी इंचार्ज हरीश कुमार वालिया, बीट प्रभारी आकाश सैनी,बीट प्रभारी योगेश कुमार, बीट प्रभारी शिवानी चौधरी,बीट प्रभारी श्यामलाल,अनुज,निर्मल, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।