एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस लगातार चला रही है चेकिंग अभियान। पथरी पुलिस को चैकिंग के दौरान बड़ी सफलता, 02 संदिग्धों को चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल व अवैध तमंचों के साथ किया गिरफ्तार।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस लगातार चला रही है चेकिंग अभियान।

पथरी पुलिस को चैकिंग के दौरान बड़ी सफलता, 02 संदिग्धों को चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल व अवैध तमंचों के साथ किया गिरफ्तार।

संदिग्धों के कब्जे से यमुनानगर (हरियाणा) से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।

हरिद्वार में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे आरोपी।

क़ानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने तथा त्यौहारों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सघन चैकिंग अभियान चलाने/ संदिग्धों की जाँच पड़ताल करने हेतु निर्देश दिए गए हैं।

इन्हीं निर्देशों के क्रम में थाना पथरी पुलिस द्वारा रात्रि में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

बादशाहपुर के निकट एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से 02 अदद देशी तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

मोटरसाइकल (HR02AC7618) के संबंध में गहनता से जांच करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन जिला यमुनानगर (हरियाणा) के कोतवाली सिटी क्षेत्र से चोरी किया गया था, जिसके संबंध में मु0अ0सं0 855/24 धारा 303 BNS पंजीकृत है।

पूछताछ में यह तथ्य भी सामने आया कि दोनों आरोपी क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

अवैध असलाह बरामद होने पर आरोपियों के विरुद्ध थाना पथरी पर मु0अ0सं0 113/26 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. विशाल पुत्र सुभाष, निवासी भट्टीपुर, थाना पथरी, हरिद्वार (उम्र 25 वर्ष)

2. अभिषेक पुत्र जीतेन्द्र, निवासी मुंडाखेड़ा कला, थाना कोतवाली लक्सर, हरिद्वार (उम्र 23 वर्ष)

बरामदगी

1. 01 चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल

(मु0अ0सं0 855/2024 थाना सिटी नगर, जिला यमुनानगर हरियाणा)

2. 01 अदद तमंचा .315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस (अभिषेक से बरामद)

3. ⁠01 अदद तमंचा .32 बोर मय 01 जिंदा कारतूस (विशाल से बरामद)

पुलिस टीम

1. उ0नि0 विपिन कुमार, प्रभारी चौकी फेरुपुर

2. ⁠उ0नि0 महेंद्र पुंडीर

3. ⁠का0 मुकेश चौहान

4. ⁠का0 दीपक चौधरी

5. ⁠का0 जयपाल चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।