कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के 03 आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार। चोरों के कब्जे से चोरी के कुल 08 दोपहिया वाहन बरामद।

कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के 03 आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

चोरों के कब्जे से चोरी के कुल 08 दोपहिया वाहन बरामद।

कड़ी मेहनत, प्रोफेशनली और सटीक सुरागरसी से पुलिस को मिली सफलता।

नशे की लत के चलते वाहन चोरी कर मॉडिफाई कर बेचते थे आरोपी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 106/2026, 107/2026, 108/2026, 109/2026 की विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्य, सुरागरसी-पतारसी एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 22.03.2026 को पनियाला लाठरदेवा तिराहा, रुड़की से 03 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, हिरासत में लिए गए आरोपियों के कब्जे से कुल 08 दोपहिया वाहन बरामद किए गए। 

(जिनमें कोतवाली गंगनहर में पंजीकृत 04 वाहन अन्य 03 मोटरसाइकिल व 01 स्कूटी बरामद की गई)

पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे चोरी किए गए वाहनों को शक्ति विहार के पास खंडहर में छुपाकर रखते थे तथा उन्हें मॉडिफाई कर बेचते थे।

तीनों आरोपी नशे के आदी हैं जो अपनी नशे की ज़रूरत को पूरा करने के लिए चोरियों को अंजाम देते थे, सभी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. हनी कश्यप पुत्र स्व0 मैनपाल कश्यप निवासी 348/22 पश्चिमी अम्बर तालाब, कोतवाली गंगनहर, हरिद्वार (उम्र: 31 वर्ष)

2. सलमान पुत्र मेहरबान निवासी दून पब्लिक स्कूल के पीछे, हाजी वसी कॉलोनी, कोतवाली सिविल लाइंस, रुड़की (उम्र: 25 वर्ष

3. ⁠मयंक पुत्र अमरजीत निवासी कुएं वाली गली, पश्चिमी अम्बर तालाब, कोतवाली गंगनहर, रुड़की (उम्र: 20 वर्ष)

बरामदगी का विवरण

पंजीकृत मुकदमों से संबंधित वाहन

1. मु0अ0सं0 106/26 – मो0सा0 UK08M-6277

2. मु0अ0सं0 107/26 – एक्टिवा UK08AC-0882

3. मु0अ0सं0 108/26 – मो0सा0 UK08D-0882

4. मु0अ0सं0 109/26 – मो0सा0 UP11P-7319

अन्य बरामद वाहन

1. स्प्लेंडर (काला) – बिना नंबर प्लेट (चेसिस नं. MBLHA10BWFHL22647)

2. ⁠स्प्लेंडर (काला) – UP11CD-7685

3. ⁠स्प्लेंडर (काला) – UP11BJ-6616

4. ⁠सीडी डीलक्स (काला) – बिना नंबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।