बहादराबाद ब्लॉक 4 साल बेमिसाल’ शिविर कार्यक्रम में 5 शिकायतों में 3 विभाग रहे नदारद। 2. जनसुनवाई में घटती भागीदारी: बहादराबाद शिविर में कम पहुंची जनता 3. बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा उठा, इब्राहिमपुर में पुलिया निर्माण की मांग 4. बहुउद्देशीय शिविर में अव्यवस्था उजागर, कई विभागों की गैरमौजूदगी।

बहादराबाद ब्लॉक 4 साल बेमिसाल’ शिविर कार्यक्रम में 5 शिकायतों में 3 विभाग रहे नदारद।

2. जनसुनवाई में घटती भागीदारी: बहादराबाद शिविर में कम पहुंची जनता

3. बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा उठा, इब्राहिमपुर में पुलिया निर्माण की मांग

4. बहुउद्देशीय शिविर में अव्यवस्था उजागर, कई विभागों की गैरमौजूदगी।

बहादराबाद। सरकार के ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत बुधवार को ब्लॉक बहादराबाद परिसर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 5 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से केवल 2 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका, जबकि 3 शिकायतों से जुड़े विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे।

शिविर में सिंचाई विभाग, आपदा विभाग, राजस्व विभाग और ग्राम विकास विभाग से संबंधित शिकायतें सामने आईं। ग्राम इब्राहिमपुर निवासी संजय कुमार ने राजकीय जूनियर हाई स्कूल के गेट के सामने रब जाए पर पुलिया निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और आए दिन बच्चे रब जाए में गिर जाते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा बना रहता है। उन्होंने जल्द पुलिया निर्माण की मांग की।

जनसुनवाई में अपेक्षा से कम शिकायतें आने को लेकर सवाल भी खड़े हुए। माना जा रहा है कि या तो लोगों तक कार्यक्रम की सूचना नहीं पहुंच पाई, या फिर लोगों का सरकार पर भरोसा कम होता जा रहा है, जिसके चलते वे अपनी समस्याएं लेकर ऐसे शिविरों में नहीं पहुंच रहे हैं।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, राज्य मंत्री (समाज कल्याण समिति) देशराज कर्णवाल, राज्य मंत्री जगपाल चौहान, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, ब्लॉक उप प्रमुख उधम सिंह चौहान, कनिष्ठ उप प्रमुख धर्मेंद्र चौधरी, उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार और खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।