हथियारबन्द बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट,

हथियारबन्द बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट,

लक्सर। क्षेत्र के सुल्तानपुर कुन्हारी गांव में हथियारबंद बदमाशों ने दो घरों में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। दोनो घरों से बदमाश लाखों की नकदी और जेवर लूटकर फरार हो गए।पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बतादे की सुल्तानपुर कुंहरी गांव में दो घरों में हतियारबन्द बदमाशों ने किया हाथ साफ इससे पहले की इस्लाम के परिजन कुछ समझ पाते तो बदमाशों ने हथियार निकाल कर सबका मुंह बंद करा दिया। करीब आधे घंटे तक बदमाशों ने घर में रखी अलमारी और बक्से खंगाले। इस दौरान बदमाशों को इस्लाम के घर से रुपए की नगदी और जेवरात बरामद हुए।नगदी और जेवरात लेकर बदमाश फरार हो गए। एक घर में लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद इस्लाम के पड़ोसी के घर में भी बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया यहां से भी बदमाश नकदी व जेवरात लेकर चलते बने। घर में लूट हो जाने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी छानबीन की लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
वही कोतवाल प्रभारी प्रदीप चौहान ने कहा कि लूट होने की तहरीर आयी है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।