एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में कोतवाली रानीपुर पुलिस का अपराध के प्रति त्वरित एक्शन। पाश कॉलोनी शिवालिक नगर में हुई चैन लूट की घटना का 21 घंटे में सफल अनावरण। अंतरराज्यीय गैंग के 01 शातिर अपराधी को रानीपुर पुलिस ने अवैध चाकू सहित दबोचा, एक फरार।

एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में कोतवाली रानीपुर पुलिस का अपराध के प्रति त्वरित एक्शन।

पाश कॉलोनी शिवालिक नगर में हुई चैन लूट की घटना का 21 घंटे में सफल अनावरण।

अंतरराज्यीय गैंग के 01 शातिर अपराधी को रानीपुर पुलिस ने अवैध चाकू सहित दबोचा, एक फरार।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लूटी गई चेन का हिस्सा बरामद।

आरोपियो ने पहले दुकानदार की रैकी फिर  दुकानदार से गुड नाइट(मच्छर मारने की मशीन) माँगने के बहाने चैन पर किया हाथ साफ़।

दूसरे अपराधी की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार दे रही हैं दबिश।

वादी सत्यशील वत्स निवासी शिवालिक नगर द्वारा तहरीर दी गई कि रात्रि लगभग 08 बजे उनकी मेडिकल स्टोर (शील फार्मेसी) पर दो युवक मोटरसाइकिल से आए, एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा ग्राहक बनकर दुकान में आया और सामान लेते समय अचानक झपट्टा मारकर वादी के गले से सोने की चेन छीनकर ले गये, जिनका वादी द्वारा पीछा करने पर दोनों बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और मोटरसाइकिल से फरार हो गए । 

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया, जिसके अनुपालन में तत्काल प्रभारी निरीक्षक रानीपुर आशुतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सी0आई0यू0 हरिद्वार की सहायता से क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया एंव संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई, साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर प्रोएक्टिव पुलिसिंग करते हुए आरोपियों की तलाश की ।

 पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बीएचईएल तिराहा बहादराबाद के पास से एक आरोपी *अनमोल गर्ग पुत्र रजनीश गर्ग निवासी गांधी नगर, थाना नई मंडी, जनपद मुजफ्फरनगर उ0प्र0 उम्र  24 वर्ष* को धर दबोचकर आरोपी के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू व एक लूटी गयी चैन का टुकडा बरामद किया गया । 

गिरफ्तार आरोपी एक शातिर अपराधी एवं गैंगस्टर है, जो अपने साथी आशीष उर्फ पगला निवासी बुराड़ी, दिल्ली के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर क्षेत्र में लूट, चैन स्नैचिंग जैसी कई घटनाओं में संलिप्त रहे हैं, तथा आरोपी अनमोल गर्ग पूर्व में थाना मण्डावर जनपद बिजनौर से हत्या के मामले में जेल जा चुका है, और वर्तमान में जमानत पर बाहर था, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि दोनो आरोपी आरोपी नशे के आदी हैं और अपने शौक पूरे करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से अपराध करते हैं ।

 गिरफ्तार आरोपी एवं उसका फरार साथी आशीष उर्फ पगला घटना वाले दिनांक मुजफ्फरनगर से हरिद्वार आये एवं शिवालिक नगर क्षेत्र में रैकी की और अंधेरा होने पर मेडिकल स्टोर स्वामी को निशाना बनाकर घटना को अन्जाम दिया गया, और लूटी गयी चैन के एक टुकडे को आरोपी बेचने के लिये जा रहा था, गिरफ्तार आरोपी का साथी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं ।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी अनमोल गर्ग उपरोक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओ की वृद्धि कर आरोपी के विरूद्ध शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार आरोपी को आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।”

गिरफ्तार अभियुक्त

 1- अनमोल गर्ग पुत्र रजनीश गर्ग नि0 गांधी नगर, थाना नई मंडी, जनपद मु0नगर उ0प्र0 उम्र  24 वर्ष

बरामदगी

1. लूटी गई सोने की चेन का आधा हिस्सा (कीमत लगभग ₹1.10 लाख)

2. ⁠एक अवैध फोल्डिंग चाकू

3. ⁠200 नगद (तलाशी में मिले)

पुलिस टीम

 1. आशुतोष राणा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर

 2. उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट कोतवाली रानीपुर

 3. अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल, कोतवाली रानीपुर

 4. कानि0 1329 दीप गौड, कोतवाली रानीपुर

 5. कानि0 1041 अर्जुन रावत, कोतवाली रानीपुर

 6. कानि0 1021 मन्जीत राणा, कोतवाली रानीपुर 

सीआईयू टीम

1-नरेन्द्र सिंह बिष्ट,   प्रभारी सी0आई0यू0

2- का0 वसीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।