बहादराबाद (हरिद्वार): क्षेत्र पंचायत की बैठक वर्ष में कम से कम चार बार आयोजित किया जाना नियमानुसार अनिवार्य है, लेकिन बहादराबाद ब्लॉक में अब तक केवल एक ही बैठक आयोजित होने से विकास कार्यों पर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं।

बहादराबाद ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत बैठकों की अनदेखी, साल में केवल एक बैठक से विकास कार्य प्रभावित

बहादराबाद (हरिद्वार): क्षेत्र पंचायत की बैठक वर्ष में कम से कम चार बार आयोजित किया जाना नियमानुसार अनिवार्य है, लेकिन बहादराबाद ब्लॉक में अब तक केवल एक ही बैठक आयोजित होने से विकास कार्यों पर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं।

क्षेत्र पंचायत सदस्य नियमित बैठकें न होने के कारण वे अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं और विकास से जुड़े प्रस्ताव सामने नहीं रख पा रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी हो रही है और कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबित पड़े हैं।

यदि समय-समय पर बैठकें आयोजित हों तो क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं जैसे सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी निर्णय लिए जा सकते हैं। लेकिन वर्तमान स्थिति में विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई है।

इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही या समन्वय की कमी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। नियमानुसार बैठक बुलाने की जिम्मेदारी ब्लॉक प्रमुख और खंड विकास अधिकारी (BDO) की होती है, ऐसे में अब यह देखना होगा कि इस गंभीर मुद्दे पर संबंधित अधिकारी क्या कदम उठाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।