श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ,उत्तराखण्ड ने शोक सभा आयोजित कर दी ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरि को दी श्रद्धाजंलि,

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ,उत्तराखण्ड ने शोक सभा आयोजित कर दी ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरि को दी श्रद्धाजंलि,

हरिद्वार, 27 सितम्बर को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ,उत्तराखण्ड की हरिद्वार इकाई द्वारा  प्रेम नगर घाट पर शोक सभा आयोजित कर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज जी को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धाजंलि दी।
शोक सभा में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ,उत्तराखण्ड हरिद्वार इकाई के अध्यक्ष अनूप सिंह सिद्धू ने ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्रीमहंत नरेंद्र गिरि जी महाराज मृदुभाषी, व्यवहारिक व समाज को समर्पित संत थे, उन्होंने अपने जीवन काल में कई कुंभों का सफलतापूर्वक आयोजन कराया, ऐसे संत का असमय संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो जाना संत समाज के साथ ही समाज के लिए अच्छा संदेश नहीं है। निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पूरी महाराज के प्रतिनिधि के रूप में पधारे एसएमजेएन कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील बत्रा ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि जी महाराज की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में बताई जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो स्वयं भी एक संत हैं श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत की जांच निष्पक्ष कराकर दोषी लोगों को कठोर सजा दिलाकर संत समाज व सनातन धर्मप्रेमियों के साथ न्याय करना चाहिए।श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखण्ड के हरिद्वार इकाई के महामन्त्री ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने अपना समूचा जीवन समाज, धर्म व देश के उत्थान के लिए समर्पित कर रखा था ऐसे संत का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाना सनातन धर्म पर कुठाराघात है।

इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखण्ड के सदस्य विनीत धीमान ,प्रभात कुमार ,पंकज स्वानि, नवीन कुमार ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक गिरी,मनोज शर्मा ,देवम मेहता,संजय लांबा, योगेश कुमार, राकेश वर्मा, संजय कश्यप व बबलू थपरियाल ने श्री महंत नरेंद्र गिरि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।