वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर पुरकाजी(UP) से पथरी हरिद्वार में होनी थी अवैध असलहा की सप्लाई। मामले से जुड़े सभी तथ्यों की पुलिस कर रही बारीकी से जांच।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर

पुरकाजी(UP) से पथरी हरिद्वार में होनी थी अवैध असलहा की सप्लाई।

मामले से जुड़े सभी तथ्यों की पुलिस कर रही बारीकी से जांच।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने अचानक मोटरसाइकिल की गति तेज कर दी।

इस पर पुलिस टीम द्वारा बैरियर लगाकर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जो नीचे गिर गया। वहीं मोटरसाइकिल चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पकड़े गए आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ये अवैध शस्त्र पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर (उ0प्र0) से अपने एक परिचित से लेकर आया था और थाना पथरी क्षेत्र में बिक्री के लिए जा रहा था।

आस-पास के थानों से जानकारी करने पर यह भी ज्ञात हुआ कि संदिग्धों द्वारा पूर्व में भी थाना पथरी क्षेत्र में अवैध तमंचों की बिक्री की जा चुकी है। मामले में विस्तृत जांच जारी है।

उक्त संबंध में कोतवाली खानपुर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1. शमशेर पुत्र महमूद, निवासी ग्राम करणपुर, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 40 वर्ष

बरामदगी
1. 03 अदद देशी तमंचा (.315 बोर)
2. 01 अदद देशी तमंचा (12 बोर)
3. 40 जिन्दा कारतूस (12 बोर)

पुलिस टीम
1. उ0नि0 नवीन नेगी – चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर
2. ⁠अपर उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह
3. ⁠हे0कानि0 भीम सिंह
4. ⁠कानि0 वसीम (CIU हरिद्वार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।