किशोरी मामले में ज्वालापुर पुलिस का तुरन्त एक्शन। पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी अभियुक्त हो ज्वालापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी पर 14 वर्षीय किशोरी से मारपीट, छेड़छाड़ व जबरदस्ती के हैं आरोप

 किशोरी मामले में ज्वालापुर पुलिस का तुरन्त एक्शन।

पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी अभियुक्त हो ज्वालापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपी पर 14 वर्षीय किशोरी से मारपीट, छेड़छाड़ व जबरदस्ती के हैं आरोप

ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली ज्वालापुर में नामजद तहरीर देते हुए शिकायत दी कि मूलचंद उर्फ भूला नाम के व्यक्ति ने घर में घुसकर शिकायतकर्ता की 14 वर्षीय बेटी से मारपीट, छेड़छाड़ व जबरदस्ती की। प्राप्त शिकायत के मुताबिक कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 65(1) BNS व 3(b), 4(2) पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया।

प्रकरण की गंभीरता एवं एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा महिला/बच्चों से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही के संबंध में दिए गए निर्देशों के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर पड़ताल शुरु की तथा मुखबिर की मदद से बीते रोज नामजद आरोपी मूलचंद उर्फ भूला को शास्त्री नगर ज्वालापुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को बाद आवश्यक कार्रवाई माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्त

मूलचंद उर्फ भूला पुत्र नेम सिंह निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश हाल निवासी छोटा रविदास मंदिर मोहल्ला कडच्छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार 

पुलिस टीम

1-उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय 

2-उप निरीक्षक सोनल रावत 

3-कांस्टेबल महावीर सिंह 

4-कांस्टेबल कर्म सिंह चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद