03 चोरो को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपितों के कब्जे से चोरी किया गया माल किया बरामद।

03 चोरो को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपितों के कब्जे से चोरी किया गया माल किया बरामद।

आरोपितों के विरुद्ध किया गया था अभियोग पंजीकृत

 वादी प्रभाकर कश्यप पुत्र सुरेश निवासी जियापोता थाना कनखल हरिद्वार के द्वारा शिकायत प्रार्थना पत्र दिया गया कि ऑफिस अतमलपुर बौगला बहादराबाद से गैस सिलेण्डर, इन्वर्टर, ए0सी0, एलईडी व अन्य सामान को रात्री में घर के अन्दर से चोरी करने के सम्बन्ध में दिया गया था जिस पर थाना बहादराबाद हरिद्वार पर मु0अ0 पंजीकृत किया गया। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद हरिद्वार द्वारा आरोपित की तलाश/गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। 

पथरी पुल पिकेट बहादराबाद पर वाहनों की चैकिंग कर रहे थे कि कुछ समय बाद बहादराबाद की तरफ से एक पिकअप नीले रंग का आता दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा हाथ देकर बैरियर पर रोकने का इशारा किया गया, जो हाथ देते ही चैकिंग हेतु रुक गया, वाहन में 1- उस्मान  पुत्र इस्तयार नि0 रायपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार 2- राहुल पुत्र जल सिंह निवासी जमालपुरकंला थाना कनखल हरिद्वार 3- रवि कुमार पुत्र अमर सिंह उर्फ नाथीराम निवासी बाल्मिकी बस्ती पुरानी घासमण्डी मौहल्ला पांवधोई कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार बैठे थे, वाहन की चैकिंग की गयी तो वाहन के पीछे रखे एसी स्टैबलाइजर, बैटरी( इंवर्टर की ), इंवर्टर व एक गैस सिलेण्डर मिला। 

जिसके संबंध मे पूछताछ की तो  सभी के द्वारा बताया कि रात को हमने नशे की हालत मे बोंगला अण्डरपास बहादराबाद मे एक ऑफिस से चोरी की थी, यह उसी चोरी का सामान है। आरोपितों को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

 गिरफ्तार अभियुक्त

1- उस्मान पुत्र इस्तयार नि0 रायपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार। 

2- राहुल पुत्र जल सिंह निवासी जमालपुरकंला थाना कनखल हरिद्वार। 

3- रवि कुमार पुत्र अमर सिंह उर्फ नाथीराम निवासी बाल्मिकी बस्ती पुरानी घासमण्डी मौहल्ला पांवधोई कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार। 

 बरामदगी

1-एक बैटरी लूमिनस प्रो कम्पनी 

2- स्टेबलाइजर 

3-एक सिलेण्डर

4- एक इन्वर्टर लूमिनस कम्पनी 

 पुलिस टीम

1-उ0नि0 अमित नौटियाल 

2-हे0का. नरविन्दर सिंह,

3- कानि0 बलवंत सिंह

4-कानि.नितुल यादव 

5-एचजी. देवराज सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।