देहरादून।मौसम विज्ञान विभाग ने 4 अप्रैल 2026 के लिए उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40–60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून ने सभी संबंधित जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। खराब मौसम को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों को सीमित करने, संवेदनशील इलाकों में आवाजाही नियंत्रित रखने और आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

प्रशासन ने सभी विभागों व अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने, सड़कों के अवरुद्ध होने पर तत्काल बहाली, ग्रामीण स्तर तक अधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी और आपदा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही नियंत्रित करने और शहरी क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया गया है।

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने लोगों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *