किशोरी अपह्रता को सकुशल बरामद, कर आरोपी अभियुक्त को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

किशोरी अपह्रता को सकुशल बरामद, कर आरोपी अभियुक्त को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

थाना पथरी क्षेत्र में नाबालिग अपह्रता को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को पथरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अपह्रता को सकुशल बरामद किया गया।

थाना पथरी क्षेत्रांतर्गत निवासी वादी द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री (उम्र 15 वर्ष) को आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर घर से ले जाया गया है।

इस संबंध में थाना पथरी पर मु0अ0पंजीकृत कर मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को प्रेषित की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अपह्रता की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देश दिए गए।

निर्देशों के अनुपालन में थाना पथरी पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर सक्रिय रूप से तलाश शुरू की गई तथा मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

पुलिस टीम ने नाबालिग अपह्रता को सकुशल बरामद कर लिया गया तथा आरोपी अरसिल पुत्र जुल्फकार निवासी ग्राम नसीपुर कला, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार (उम्र 23 वर्ष) को हिरासत में लिया गया।

आरोपी के विरुध्द अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

अरसिल पुत्र जुल्फकार निवासी – ग्राम नसीपुर कला, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार

उम्र – 23 वर्ष

पुलिस टीम

1. म0उ0नि0 शाहिदा परवीन

2. ⁠उ0नि0 विपिन कुमार

3. ⁠का0 जयपाल चौहान

4. ⁠म0का0 भावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।