किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने वाला आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार,  पुलिस ने पीड़िता को सकुशल किया बरामद

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने वाला आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 

पुलिस ने पीड़िता को सकुशल किया बरामद

शिकायतकर्ता निवासी ग्राम मानपुर थाना भावनपुर, जनपद मेरठ (हाल निवासी भोगपुर, लक्सर) द्वारा कोतवाली लक्सर में सूचना दी गई कि आरोपी वंश पुत्र पप्पू निवासी ग्राम भोगपुर, लक्सर द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है।

तहरीर के आधार पर थाना लक्सर पर मु0अ0अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी एवं पीड़िता की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।

निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। संभावित ठिकानों एवं आवागमन मार्गों पर लगातार नजर रखी गई।

पुलिस की सघन पतारसी, सुरागरसी एवं तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी को रुड़की क्षेत्र से हिरासत में लिया गया तथा नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया।

आरोपी के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही हैं

गिरफ्तार अभियुक्त

वंश पुत्र पप्पू निवासी – ग्राम भोगपुर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

1. उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी

2. ⁠हे0का0 रियाज अली 

3. ⁠हे0का0 विनोद कुमार 

4. ⁠म0हो0गा0 सरस्वती 

5. ⁠का0 मिहपाल – सीआईयू रुड़की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *