हरिद्वार में 2027 कुंभ की तैयारीयो को लेकर शासन प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर चलाया पीला पंजा।

हरिद्वार में 2027 कुंभ की तैयारीयो को लेकर शासन प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर चलाया पीला पंजा।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देश पर नगर निगम हरिद्वार की टीम द्वारा आज विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत सुबह की पाली में सिंह द्वार से शंकर आश्रम तक व्यापक कार्रवाई की गई।

इस दौरान 5 अवैध ठेलियों को नष्ट किया गया तथा 6 ठेलियों को जब्त किया गया। साथ ही शंकर आश्रम रोड पर दुकानदारों को सख्त चेतावनी जारी की गई कि भविष्य में अतिक्रमण न करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

दोपहर की पाली में नगर निगम द्वारा ब्रह्मपुरी क्षेत्र में अभियान चलाया गया, जहां 20 से अधिक अवैध अतिक्रमणों को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। ये अतिक्रमण नालियों के ऊपर एवं सार्वजनिक सड़क पर किए गए थे। इसके अतिरिक्त 4 खोखे और 10 ठेलियों को भी नष्ट किया गया, जो सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए थे। इसके अलावा सरकारी महिला अस्पताल के आसपास का अतिक्रमण भी खाली करवाया गया।

अभियान के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल,अतिक्रमण सहायक आदित्य तेश्वर सहित नगर निगम की टीम एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर निगम द्वारा बताया गया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।