ऑपरेशन प्रहार में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार,फर्जी दस्तावेज नेटवर्क का बड़ा खुलासा। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता कर किया बड़ा बांग्लादेशशी महिला का किया बड़ा खुलासा।

ऑपरेशन प्रहार में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार,फर्जी दस्तावेज नेटवर्क का बड़ा खुलासा।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता कर किया बड़ा बांग्लादेशशी महिला का किया बड़ा खुलासा।

हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे लंबे समय से पहचान छुपाकर रह रही थी, पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम ने सत्यापन अभियान के दौरान संदिग्ध महिला को दबोचा, जिसके कब्जे से बांग्लादेशी पासपोर्ट और नेशनल आईडी कार्ड के साथ-साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और भारतीय पासपोर्ट जैसे कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए, पूछताछ में महिला ने अपना असली नाम सहेला बेगम बताया और खुलासा किया कि भारत आने के बाद उसने अपने सहयोगी की मदद से ये दस्तावेज तैयार कराए, पुलिस ने मामले में फर्जी दस्तावेज बनाने में मदद करने वाले छत्तीसगढ़ निवासी आरोपी को भी हिरासत में लिया है, दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है और अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल  मुख्यमंत्री
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।