शिवालिक नगर में विकास कार्यों की सौगात, अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया शुभारंभ व लोकार्पण

शिवालिक नगर में विकास कार्यों की सौगात, अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया शुभारंभ व लोकार्पण

रोशनाबाद। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया।

वार्ड संख्या 1 स्थित के-163 पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही वार्ड संख्या 13 के रामधाम कॉलोनी में दो सड़कों का निर्माण, फ्रेंड्स कॉलोनी में सड़क एवं पुलिया निर्माण तथा कृपाल नगर में पुलिया निर्माण कार्य की शुरुआत भी की गई।

इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, गणमान्य व्यक्ति, सभासद एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए सभी वार्डों में लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि के-163 पार्क के सौंदर्यीकरण के तहत पार्क में टाइल्स, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को एक सुंदर व उपयोगी पार्क मिल सके।

उन्होंने आगे बताया कि रामधाम कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी और कृपाल नगर में शुरू किए गए निर्माण कार्यों के पूरा होने के बाद आवागमन सुगम होगा और जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी।

अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका का लक्ष्य शिवालिक नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर बनाना है। इसके लिए सड़क, नाली, पार्क, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से विकास कार्यों में सहयोग और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विकास कार्यों के लिए खुशी जाहिर करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर सभासद वीरेन्द्र अवस्थी, गरिमा सिंह, राज कुमार यादव, हरि ओम चौहान, रमेश पाठक सहित कई जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।