जहर देकर मारने के आरोप में चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज।

लक्सर। क्षेत्र के रायसी मे जहर देकर मारने के आरोप में चार व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। आशीष पुत्र रिशिपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी बहन प्रीति उर्फ पिंकी का विवाह लोकेश नागर पुत्र मेघराज नगर निवासी रायसी ने कहा की जिसमें मेरी बहन के दो बच्चे थे मेरी बहन को उसके ससुराल वालों ने प्लान बना कर जहर दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई।उसने यह भी कहा कि लोकेश मेघराज रीना व श्रीमती सुशीला ने जहर देते वक्त मेरे दोनों बहन के बच्चों को अंदर बंद कर दिया था।और उसको जहर दे दिया करीब 2 घंटे बाद उन्होंने मेरी बहन के दोनों बच्चों को बाहर निकाला तब तक हम वहां पर पहुंच गए।हम अपनी बहन को लेकर डॉक्टर के पास आए डॉक्टर ने हमारी बहन को 2 घंटे पहले ही मौत होने की बात कही उस पर हमने उपरोक्त लोगों के खिलाफ पुलिस में एक तहरीर दी। पुलिस ने उपरोक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
वही लक्सर सीओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि आशीष की ओर से चार लोगों के खिलाफ तहरीर आई थी।जिसमें मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण