शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही 70 बच्चों का भविष्य एक टीचर्स के भरोसे,
लक्सर। शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया क्षेत्र के दरगाहपुर गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ा रहा हैं मात्र एक अध्यापक, दरगाहपुर गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्षेत्र के 70 से ज्यादा बच्चों का एडमिशन है। लेकिन इस स्कूल में इन 70 बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा सिर्फ एक अध्यापक चंद्रमोहन गोचर के ऊपर है गौरतलब है कि वह अध्यापक भी किसी अन्य विद्यालय से अटैच किया हुआ है।ग्राम प्रधान के पूर्व प्रतिनिधि ने बताया इस संबंध में जिलाधिकारी व शिक्षा मंत्री से कई बार इस विद्यालय में अध्यापकों की पोस्टिंग करने की मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक इस विषय पर कोई कार्यवाही नहीं हुई हैं।उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग की लापरवाही से क्षेत्र के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जब हमने खंड शिक्षा अधिकारी अंबिकाराम आर्य से टेलीफोन द्वारा बात करने की कोशिश की तो उन्होंने टेलीफोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा ऐसा लग रहा है जैसे खंड शिक्षा अधिकारी लक्सर किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है क्या सरकार अधिकारीयो इसलिये तनख्वा देती हैं कि वह स्कूलों अध्यापकों का सही सेटलमेंट ना कर सके क्या उन्हें बच्चों की संख्या के आधार पर टीचरों का चयन नहीं करना चाहिए। अब देखने वाली बात होगी कि इन बच्चों की ओर शिक्षा विभाग कब तक जागेगा।
