सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ शिशु, उज्ज्वल भविष्य के उद्देश्य से बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ शिशु, उज्ज्वल भविष्य के उद्देश्य से बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार डॉ. आर.के. सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा “सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ शिशु, उज्ज्वल भविष्य” थीम के अंतर्गत रानी धर्म कुंवर राजकीय महाविद्यालय, दल्लावाला (खानपुर) में एक बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में कुल 417 व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया, जिनमें निम्नानुसार सेवाएं प्रदान की गईं। एएनसी जांच (ANC Checkup): 72,हाई रिस्क प्रेग्नेंसी जांच: 13,गैर-संचारी रोग (NCD) जांच: 237,चेस्ट एक्स-रे: 38,रक्त जांच: 57,टीबी हेतु स्पुटम जांच: 28,आयुष्मान कार्ड निर्माण: 82,एचआईवी स्क्रीनिंग/टेस्टिंग: 40/25 की गई।

इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा, ग्राम प्रधान दल्लावाला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. कुंदन कुमार भी उपस्थित रहे। शिविर में हिमालयन इंस्टिट्यूट की मेडिकल टीम द्वारा विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें जनरल फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. फिरोज खान, डॉ. कोमल, डॉ. गुलशेर अली, डॉ. हेमंत खड़कवाल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों—अवनीश,अशोक, आनंद, सुधीर, सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, चंदन लैब, एनटीईपी/एनएसीपी टीम, आरकेएसके काउंसलर एवं आरबीएसके टीम का सराहनीय योगदान रहा।

 शिविर के सफल आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं उनकी टीम का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।