ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की अपराधियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही। सोशल मीडिया में BAAZ नाम से है, आरोपियो का गैंग।  08 घण्टे के भीतर ही घटना का किया खुलासा

ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की अपराधियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही।

सोशल मीडिया में BAAZ नाम से है, आरोपियो का गैंग।

 08 घण्टे के भीतर ही घटना का किया खुलासा

BHEL फाउण्ड्री गेट के पास हुई फायरिंग की घटना में शामिल 02 नाबालिगो सहित 05 आरोपियो को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से 02 तमंचे व 03 चाकू बरामद किये।

आपसी रंजिश के कारण आरोपियो ने घटना को दिया अन्जाम।

वर्चस्व बनाने के लिये लोगो को तमंचे एवं चाकूओ से डरा धमकाकर बनाते है, अपना वर्चस्व।

कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत BHEL फाउण्ड्री गेट के पास हुई फायरिंग की घटना के सम्बन्ध में वादी हन्नी पुत्र टेक चन्द नि0 गली नं0 03 आर्यनगर थाना ज्वालापुर हरिद्वार व उसके दोस्त वंशु पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर हरिद्वार के साथ 8-10 लड़कों व अज्ञात द्वारा एक राय होकर तमंचे से लैस होकर उनके साथ मारपीट गाली गलौच कर जान से मारने की नीयत से कई फायर करना एवं एक गोली वादी के दोस्त वंशु के दाहिने हाथ में लगने से गम्भीर रूप से घायल होने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीह पर थाना रानीपुर पर मु0अ0सं0 129/26 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

उक्त गोलीकाण्ड की घटना की संवेदनशीलता को देखते हुये तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर हरिद्वार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में  पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये टीम गठित की गई।

टीम द्वारा घटना में शामिल आरोपियो की तलाश की गयी। दौराने तलाश पुलिस टीम द्वारा मात्र 08 घण्टे के भीतर ही दिनांक 22.04.2026 की रात्रि को घटना में शामिल आरोपियो सहित 02 नाबालिग आरोपी (विधि विवादित किशोर) को धीरवाली जाने वाली सडक के किनारे स्थित भागोवाली मैदान से धर दबोचकर आरोपी फरमान व अनमोल के कब्जे से 01-01 अदद तमंचा 315  बोर मय 01 जिन्दा कार0, आरोपी सागर उर्फ पहाडी के कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू तथा दोनो नाबालिग आरोपियो के कब्जे से 01-01 अदद कुल 03 अदद नाजायज चाकुओ की बरामदगी की गयी।

पूछताछ पर आरोपियो द्वारा बताया कि उनका इंस्टाग्राम पर “BAAZ” नामक ग्रुप है, जिसमें सभी आरोपी जुडे हुये है, उक्त गैंग अपना वर्चस्व दिखाने के लिये अवैध हथियारो के साथ लोगो को डराने एवं धमकाने का काम करते है, उक्त गैंग के विरूद्ध पूर्व में थाना ज्वालापुर एवं कोतवाली हरिद्वार में लडाई झगडे की शिकायतो के मामलो में पीडित/घायल वंशु गवाह था, इसी रंजिश एवं अपना वर्चस्व बनाये रखने के लिये 21.04.2026 की रात्रि को हम पाँचो व हमारे साथी नोमान कुरैशी, सत्यम, उमर गुर्जर, नितिश, मुकुल, भानू प्रताप गोयल फाउण्ड्री गेट पर खडे थे, तभी हमने देखा कि वंशु निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर हरिद्वार अपनी स्कूटी से अपने दोस्त हन्नी निवासी आर्यनगर ज्वालापुर हरिद्वार के साथ विष्णुलोक कालोनी से होते हुये बी0एच0ई0ए0 से सिडकुल की तरफ जा रहे थे, तो फाउण्ड्री गेट के पास स्थित बिजली के सामने सडक पर हमने उन्हे रोका, क्योकिं वंशु ने हमारे खिलाफ पहले थाना ज्वालापुर व हरिद्वार कोतवाली में लडाई झगडे के मामले में रिपोर्ट लिखाई थी, जिसमें वंशु गवाह था, इसी के बारे में उससे बात कर रहे थे, और फिर हमारी उसके साथ बहस हो गई और लडाई झगडा होने लगा, और झगडे में गुस्से में फरमान व अनमोल व नितिश ने अपने अपने तमंचे निकाल दिये और फायर कर दिये, जिसमें से एक गोली वंश के हाथ में लगी, और वह घायल होकर गिर गया, फिर हम सभी वहाँ से भाग गये थे, जिस कारण उनकी वादी मुकदमा व उसके दोस्त के साथ आपसी रंजिश चल रही थी।

पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो सहित नाबालिग के विरूद्ध शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत सुसंगत धाराओ की वृद्धि कर, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, तथा घटना में शामिल अन्य आरोपियो की तलाश की जा रही है, जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. फरहान पुत्र फरमान नि0 मौहल्ला कस्सावान निकट इकबाल चाय की दुकान थाना कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 18 वर्ष

2. अनमोल उर्फ धीरेन्द्र बक्शी पुत्र अरूण बक्शी नि0 अहबाबनगर बिष्णुलोक कालोनी रानीपुर हरिद्वार उम्र 24 वर्ष

3. सागर उर्फ पहाडी पुत्र राजेन्द्र नेगी नि0 चोर गली सुभाषनगर ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 22 वर्ष

4. दो विधि विवादित किशोर 

पुलिस टीम

1. मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक

2. ⁠उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाडी

3. ⁠हे0का0 विमल नेगी

4. ⁠हे0का0 जितेन्द्र चौधरी

5. ⁠कां0 विवेक गुसांई

6. ⁠का0 सुमन डोभाल

7. ⁠का0 राजपाल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।