लक्सर पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टली, अपराधियों की साजिश नाकाम,अवैध असलहों सहित तीन साजिशकर्ता गिरफ्तार  10 लाख की फिरौती की करी थी मांग,  न देने पर जान से मारने की तैयारी से जा रहे थे आरोपी

लक्सर पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टली, अपराधियों की साजिश नाकाम,अवैध असलहों सहित तीन साजिशकर्ता गिरफ्तार 

10 लाख की फिरौती की करी थी मांग,  न देने पर जान से मारने की तैयारी से जा रहे थे आरोपी

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें: SSP हरिद्वार 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु दिए गए सख्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक देहात के पर्यवेक्षण में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक गंभीर आपराधिक साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया। पुलिस टीम की सक्रियता से 03 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण

दिनांक 19-04-2026 को वादी प्रवीण कुमार पुत्र हरपाल, निवासी ग्राम हबीबपुर कुड़ी, लक्सर हरिद्वार द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात मोबाइल नंबर से उनसे ₹10 लाख की फिरौती की मांग की गई तथा रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। कुछ लोग काफी दिन से उसके आस पास घूम रहे थे 

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली लक्सर पर मुकदमा अपराध संख्या 364/26, धारा 308(5) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना चौकी प्रभारी रायसी उपनिरीक्षक अजय कुमार को सौंपी गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान रायसी क्षेत्र में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों को आते देखा गया।

पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक ने भागने का प्रयास किया,। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को अवैध असलहों सहित मौके पर दबोच लिया गया 

पूछताछ में खुलासा

गिरफ्तार आरोपी विकास उर्फ ठाकुर ने पूछताछ में बताया कि  उसने अपने साथी आशिफ के माध्यम से वादी प्रवीण से ₹10 लाख की फिरौती की मांग करवाई थी।

फिरौती न मिलने पर तीनों आरोपी मिलकर वादी की हत्या करने की योजना बनाकर क्षेत्र में पहुंचे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से पहले ही पकड़ लिए गए।

तीनों आरोपी मुकदमा संख्या 364/26 से संबंधित पाए गए हैं। मामले में आर्म्स एक्ट की धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. विकास उर्फ ठाकुर पुत्र मदन निवासी ग्राम हबीबपुर कुड़ी, रायसी लक्सर, हरिद्वार

2. आशिफ पुत्र नजाकत निवासी समीपुर, जिला बिजनौर (उ.प्र.)

3. ⁠मुराद अली पुत्र मोनिस अहमद निवासी ग्राम हबीबपुर कुड़ी, रायसी लक्सर, हरिद्वार

बरामदगी

 02 अवैध तमंचे (315 बोर)

 04 जिंदा कारतूस (315 बोर)

02 मोबाइल फोन

 01 मोटरसाइकिल Hero HF Deluxe (UK17Z7490)

पुलिस टीम 

 व0उ0नि0 नितिन चौहान 

उप निरीक्षक अजय कुमार 

है0 का0 115 प्रदीप कनौजिया 

का0नि0  1460 अनिल वर्मा 

का0नि0 135 अरविन्द 

का0नि0 304 महेंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!