हरिद्वार पुलिस ने गोलीकांड अपराधियो को किया गिरफ्तार

हरिद्वार पुलिस ने गोलीकांड अपराधियो को किया गिरफ्तार

,

हरिद्वार। बीती रात मुठभेड़ के दौरान फरार हुए बदमाशों को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों ने 28 सितंबर को हरियाणा के फरीदाबाद में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। डकैती के दौरान इन्होंने कारोबारी और उसके बेटे को गोली मार कर हरिद्वार का रुख किया। बीती रात बदमाशों की लोकेशन को ट्रेस करते हुए हरियाणा क्राइम ब्रांच की टीम हरिद्वार पहुंची। इस दौरान उन्होंने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन इनमें से अंशु उर्फ मोनू नाम के बदमाश ने देशी तमंचा निकालकर एक सिपाही को गोली मार दी और फरार हो गया। गोली लगने के बाद सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली लगने से सिपाही की मौत के बाद हरियाणा क्राइम ब्रांच की टीम ने हरिद्वार पुलिस से संपर्क किया। सूचना मिलते ही हरिद्वार एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय और सीओ सिटी अभय सिंह समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी रात फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए।
हरिद्वार कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद हरिद्वार पुलिस ने फरार बदमाशों की गिरफ्तारी की है। जिस बदमाश ने गोली चलाई है उसे भी मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है ओर कहा कि समय रहते हरियाणा क्राइम ब्रांच की टीम हरिद्वार पुलिस को सूचना दे देती तो बदमाशों को आसानी से गिरफ्तार कर लिया जाता इस तरह के मामलों में लोकल पुलिस को सूचना दी जाती है लेकिन किन्ही कारणों से हरियाणा पुलिस सूचना नही दे पाई। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक शिफ्ट कार, डकैती के ₹12000 और कुछ जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।