राजस्व प्राप्ति के लिए शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश। आबकारी विभाग को अवैध एवं कच्ची शराब पर कड़ी निगरानी रखते हुए छापेमारी कार्यवाही करने के दिए निर्देश।

राजस्व प्राप्ति के लिए शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश।

आबकारी विभाग को अवैध एवं कच्ची शराब पर कड़ी निगरानी रखते हुए छापेमारी कार्यवाही करने के दिए निर्देश।

शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई,जिसमें वन विभाग, आबकारी,परिवहन विभाग,रोडवेज,राज्य कर विभाग,खनन,विद्युत,स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन,पर्यटन,सिंचाई विभागों की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ही कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत राजस्व लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी अधिकारियों आपसी समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना सुनाश्चित करे,इसके लिए उनके अधीन जो भी कार्य योजना संचालित हो रही है उसके लिए विभागाध्यक्ष से जानकारी प्राप्त करते हुए वर्ष 2026 के लिए कार्ययोजना तैयार करे,जिससे कि राजस्व प्राप्ति में वृद्धि हो सके।

उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए है कि जनपद में अवैध एवं कच्ची शराब की बिक्री किसी भी दिशा में न हो,इसके लिए उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ सयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिए है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सभी से नियमों का पालन कराया जाए,नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही सुनाश्चित की जाए। उन्होंने खनन विभाग को निर्देश दिए है कि जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध कड़ी निगरानी रखते हुए छापेमारी की कार्यवाही की जाए तथा अवैध खनन करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि राजस्व प्राप्ति के लिए सभी अधिकारी संचालित योजनाओं एवं कार्यों का सफलता पूर्वक उनका क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करे,जिससे कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन निखिल शर्मा,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन रुड़की जितेन्द्र चन्द,जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।