मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में नालियों एवं गद्दारों का गंदा पानी गंगा नदी में न जाए – जिलाधिकारी

मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में नालियों एवं गद्दारों का गंदा पानी गंगा नदी में न जाए – जिलाधिकारी

मां गंगा में कोई भी स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु कूड़ा कचरा एवं कपड़े न फैंके   इसके लिए सभी घाटों पर साइन बोर्ड एवं लोगो को जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार करने के दिए निर्देश।

जिन घाटों का मरमत कार्य नहीं हो पा रहा है कोई भी संस्था एवं इच्छुक श्रद्धालु घाटों के मरम्मत कार्य करने के लिए जिला कार्यालय से कर सकते है संपर्क।

जिला गंगा संरक्षण समिति की 72 वीं बैठक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गई।इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध भी उपस्थित रहे।

 बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मां  गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए गंगा नदी में नालों एवं गद्दारों का गंदा पानी किसी भी दशा में न जाए,इसके लिए उन्होंने जल संस्थान एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि मां गंगा को स्वच्छ रखने के लिए किसी भी दशा में स्थानीय नागरिक एवं तीर्थयात्रियों द्वारा कूड़ा कचरा एवं कपड़े न फैंके जाए ,इसके लिए सभी घाटों पर नगर निगम को साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए साथ ही लास स्वीकर के माध्यम से भी तीर्थयात्रियों एव स्थानीय लोगों को जागरूक किया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देह दिए है कि हरकी पौड़ी क्षेत्रांतर्गत घाटों एवं पुलों पर किसी प्रकार से कोई अतिक्रमण न किया जाए, इसके लिए निरंतर आवश्यक कार्यवाही कने के निर्देश दिए गए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि हरकी पौड़ी क्षेत्रांतर्गत किसी भी दशा में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न किया जाए।उन्होंने कहा कि जो घाट क्षतिग्रस्त होंगे है तथा उनकी मरम्मत नहीं की जा रही है,ऐसे घाटों की मरम्मत के लिए उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं,सोसायटी, कंपनी एवं कोई भी व्यक्ति मरमत कार्य कराना चाहते है तो इसके लिए जिला कार्यालय से संपर्क करने की अपेक्षा की गई।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिन पुलो पर जाली लगाए जाने का कार्य किया जाना है, उससे भी शीघ्रता से कर लिया जाए।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता, एचआरडीए सचिव मनीष कुमार,आरएम सिडकुल कमल किशोर,उप मुख्य नगर आधिकारी दीपक गोस्वामी , आरओ यूके पीसीपी डॉ राजेंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी हेमचंद्र,जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे सत्यदेव आर्य, यूके पीसीबी रुड़की प्रति,समिति के सदस्य रामेश्वर गौड़,अध्यक्ष बीइंग भगीरथ मिशन शिखर पालीवाल एवं सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।