ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही। देर रात नियम उल्लंघन करने वाले रेस्टोरेंट संचालकों में मचा हड़कंप।

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

देर रात नियम उल्लंघन करने वाले रेस्टोरेंट संचालकों में मचा हड़कंप।

संबंधित प्रतिष्ठानों से एम्पलीफायर, लैपटॉप, टैब आदि उपकरण कब्जे में लिए।

संचालकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अवैध रूप से शराब परोसने, बार संचालन के नियमों का उल्लंघन करने तथा रात्रि 10:00 बजे के बाद डीजे/लाउडस्पीकर बजाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की प्रदीप विष्ट द्वारा पुलिस टीम गठित कर थाना क्षेत्र में रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान कई रेस्टोरेंट/बार संचालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिनमें देर रात तक रेस्टोरेंट खुले रखना तथा डीजे/लाउडस्पीकर का प्रयोग शामिल था।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रतिष्ठानों से एम्पलीफायर, लैपटॉप, टैब आदि उपकरण कब्जे में लिए गए तथा संचालकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई।

जिन प्रतिष्ठानों पर की गई कार्रवाई

1. रोमियो लेन बार रेस्टोरेंट, बेलड़ा

2. एरोमेटिक रेस्टोरेंट, माजरा

3. सेन्टरोज रेस्टोरेंट, एसडीएम चौक के पास

4. कैफिन कॉफी डे, आईआईटी रोड के पास, शराब गोदाम के निकट, रुड़की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।