बूढ़पुर हत्याकांड का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा। हत्या की गुत्थी सुलझी, मृतक के तीन साथी ही निकले आरोपी।

बूढ़पुर हत्याकांड का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा।

हत्या की गुत्थी सुलझी, मृतक के तीन साथी ही निकले आरोपी।

झूठी कहानी रचकर पुरानी रंजिश में दूसरों को फंसाने की साजिश नाकाम, घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद।

हरिद्वार पुलिस ने ग्राम बूढ़पुर जट्ट में हुई गोलीकांड की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। 

जांच में सामने आया कि जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था, वे निर्दोष थे। वास्तविकता यह निकली कि मृतक के साथ मौजूद उसके तीन साथियों ने ही घटना के बाद पुरानी रंजिश के चलते अन्य व्यक्तियों को झूठा फंसाने की साजिश रची थी। 

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है तथा घटना में प्रयुक्त एक तमंचा बरामद किया है।

शाम पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बूढ़पुर जट्ट स्थित एक खेत में एक युवक को गोली लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल सौरभ पुत्र राजेन्द्र, निवासी बूढ़पुर जट्ट, थाना मंगलौर को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

घटना के संबंध में वादी राजेन्द्र कुमार पुत्र पुन्ना, निवासी मोहम्मदपुर जट्ट की तहरीर पर थाना कोतवाली मंगलौर में रोबिन, अनुज एवं प्रदुमन के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

चूंकि घटना उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे क्षेत्र की थी, इसलिए इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी एवं निष्पक्ष एवं गहन विवेचना के निर्देश दिए गए। 

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मंगलौर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक मंगलौर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, स्थानीय लोगों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए तथा 112 पर सूचना देने वाले व्यक्ति सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों से गहन पूछताछ की। 

विवेचना के दौरान घटनास्थल के साक्ष्य, स्वतंत्र गवाहों के बयान एवं स्थानीय इनपुट प्रारंभिक तहरीर से मेल नहीं खा रहे थे, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हुई।

गहन पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक सौरभ एवं उसके साथी पुरानी रंजिश के चलते ग्राम शकरपुर (जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश) के कुछ व्यक्तियों से विवाद रखते थे। घटना वाले दिन मृतक अपने साथियों के साथ मोहम्मदपुर जट्ट से एक अवैध तमंचा लेकर बूढ़पुर जट्ट पहुंचा था। वहां तमंचे को खोलकर जांचने के दौरान अचानक गोली चल गई, जो सौरभ को लग गई और उसकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद मृतक के साथ मौजूद साथियों ने पुरानी रंजिश का लाभ उठाकर अनुज, रोबिन एवं प्रदुमन को झूठे हत्या के मुकदमे में फंसाने की योजना बनाई तथा पुलिस को भ्रामक सूचना दी कि उक्त व्यक्तियों ने सौरभ को गोली मारी है।

पुलिस की वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष विवेचना में सच्चाई सामने आने पर झूठी कहानी का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से एक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया। 

विवेचना में तथ्य स्पष्ट होने के उपरांत अभियोग में आवश्यक वैधानिक संशोधन करते हुए गैर-इरादतन हत्या से संबंधित धाराएं शामिल की गईं। हिरासत में लिये गये आरोपियों के विरुध्द नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. सुमित पुत्र सुखबीर, निवासी शकरपुर, थाना पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)

2. डिम्पल पुत्र नाहर, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर जट्ट, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार

3. आशीष पुत्र बिन्दर, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर जट्ट, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार।

पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक भगवान महर

2. ⁠वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुखपाल सिंह मान

3. ⁠उपनिरीक्षक आनन्द मेहरा

4. ⁠उपनिरीक्षक मंसूर अली

5. कांस्टेबल पंकज

6. ⁠कांस्टेबल सुधीर

7. ⁠कांस्टेबल रणवीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।