लूट व बलात्कार मामले में हरिद्वार पुलिस का एक्शन, चार आरोपी गिरफ्तार

लूट व बलात्कार मामले में हरिद्वार पुलिस का एक्शन, चार आरोपी गिरफ्तार

तमंचे के बल पर महिला से किया था गैंगरेप, फिर लूट लिए थे कानों के कुंडल।

वारदात के बाद से ही लगातार फरार चल रहे थे दुष्कर्म व लूट के चारों आरोपी।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू, तमंचा, वारदात में इस्तेमाल बाइक व झुमके किए बरामद।

 रात के वक्त घर पर अपने बच्चे के साथ मौजूद महिला से तमंचे दिखाकर बलात्कार और लूट मामले का हरिद्वार पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल करते हुए उनके कब्जे से वारदात के दौरान इस्तेमाल किया गया चाकू, तमंचा, बाइक, मोबाइल फोन के टूटे पार्ट, बैटरी व महिला से लूटे गए झुमके बरामद किए गए हैं।

 महिला द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाप थाना पथरी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पथरी पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों पर आरोपियों की तलाश शुरु की।

घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास से जुटाए गए सबूतों और आमलोगों से की गई पूछताछ के आधार पर लगातार संभावित स्थानो पर दबिशें दी गई। मुखबिर द्वारा दी गई सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पथरी जंगल के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पुछताछ के दौरान दोनों संदिग्ध ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी दबिश देकर हिरासत में लिया गया। 

आरोपियों से हुई बरामदगी एवं अन्य सबूतों के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गयी। बाद विधिक कार्यवाही चारों आरोपियों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

(1) शिवम पुत्र गम्भीर निवासी ग्राम दुर्गागढ थाना पथरी जनपद हरिद्वार- 24 वर्ष 

(2) शेखर पुत्र चादकीराम निवासी उपरोक्त- 22 वर्ष 

(3) अरुण पुत्र दलीप निवासी उपरोक्त- 23 वर्ष 

(4) विकास पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम महाखडी थाना सयाणा बुलन्दशहर उ.प्र.- 25 वर्ष 

बरामदगी

1- अवैध चाकू- 01

2- अवैध तमंचा- 01

3- वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल

4- लटे गए झुमके- 01 जोड़ी

5- मोबाइल फोन के टूटे हुए टुकड़े व बैटरी

पुलिस टीम

(1) थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार 

(2) व.उ.नि.उपेन्द्र सिंह 

(3) उ.नि.विपिन कुमार (चौकी प्रभारी फेरूपुर) 

(4) उ.नि.बबलू चौहान 

(5) म.उ.नि.शाहिदा परवीन 

(6) अ.उ.नि.मुकेश राणा 

(7) कां दीपक चौधरी 

(8) कां मुकेश चौहान 

(9) कां जयपाल चौहान 

(10) कां राकेश नेगी 

(11) कां नारायण सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।