चोरी की दो मोटर साईकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार।

चोरी की दो मोटर साईकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार।

कनखल क्षेत्र से चुराई गई मोटर साईकिले लक्सर खानपुर में बेचने का था प्लान।

बंगाली अस्पताल के बाहर व सतीकुण्ड के पास से हुयी थी मोटर साईकिलें चोरी।

वादी चन्द्र शेखर निवासी गणेशपुरम कालौनी सतीकुण्ड कनखल हरिद्वार व राजकुमार निवासी केदार अपार्टमेन्ट द्वारा E  FIR के माध्यम से पोर्टल पर सूचना प्राप्त हुयी कि  सतीकुण्ड व बंगाली अस्पताल के बाहर से मोटर साईकिले चोरी होने के सम्बन्ध मे मु0अ0स0 226/26 व मु0अ0स0 227/26 धारा 303(2) BNS पंजीकृत कराये गये थे। 

उक्त घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम का गठन किया गया। 

पुलिस टीम द्वारा जमालपुर जियापोता रोड पर चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान दो बिना नम्बर मोटर साईकिल सवारों को रोका गया। पूछताछ की गयी व बिना नम्बर होने पर ई चालान मशीन पर इंजन नम्बर व चैसिस नम्बर चैक किया गया तो उपरोक्त मो0 सा0 का नम्बर UP20AZ1647 सतीकुण्ड के पास से चोरी हुयी  थी व दूसरी मोटर साईकिल को भी ई मशीन पर चैक किया गया तो  UP19c2366 जो बंगाली अस्पताल के बाहर से चोरी हुयी थी का मिलान हुआ। 

आरोपियों द्वारा सामूहिक तौर पर उक्त मोटर साईकिले बंगाली अस्पताल के पास व सतीकुण्ड से चोरी कर बेचने हेतु ले जाने की बात बताई गई। दोनों को चोरी की मोटर साईकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया। माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।  

बरामदगी

1- स्पलेण्डर मोटर साईकिल UP20AZ1647 

2- स्पलेण्डर मोटर साईकिल UP19C2366 

गिरफ्तार  अभियुक्तगण

1- अभिषेक पुत्र जयचन्द निवासी पुरुषोत्तम नगर थाना पथरी जनपद हरिद्वार 

2- शान्तनु पुत्र मोहन निवासी खानपुर ब्रह्मपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार    

पुलिस टीम

1- SHO देवेन्द्र सिहं रावत 

2- SSI श्री अनुज सिहं 

3- उ0नि0 नरेन्द्र सिहं 

4- उ0नि0 अमित नौटियाल 

5- हे0का0 जितेन्द्र शाह 

6- का0 सतेन्द्र रावत 

7- का0 उमेद सिहं 

8- का0 प्रलव चौहान 

9- का0 रघुबीर सिहं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।