लक्सर पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टली, अवैध चाकू के साथ 02 संदिग्ध को किया गिरफ्तार। अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दोनों संदिग्धों से एक-एक नाजायज चाकू बरामद।

लक्सर पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टली, अवैध चाकू के साथ 02 संदिग्ध को किया गिरफ्तार।

अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दोनों संदिग्धों से एक-एक नाजायज चाकू बरामद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

लक्सर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 02 व्यक्तियों को अवैध चाकू के साथ हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ एवं परिस्थितियों के आधार पर दोनों आरोपी थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस टीम की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से समय रहते दोनों को हिरासत में लिया गया।

दोनों के कब्जे से एक-एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ। इस संबंध में कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. अंकित पुत्र प्रमोद सैनी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम भोगपुर, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार।

2. नीटू पुत्र पवन, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम भोगपुर, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार।

बरामदगी

02 अदद नाजायज चाकू (प्रत्येक से एक-एक)

पुलिस टीम

1. उ0नि0 बिरेन्द्र नेगी

2. ⁠कानि0 नरेश नेगी

3. ⁠कानि0 सतपाल राणा

4. ⁠कानि0 सौदीश कुमार

5. ⁠कानि0 जगत चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।