200 से ज्यादा खोये हुए मोबाइल रिकवर, बाजार कीमत ₹46 लाख से अधिक। मोबाइल वापस पाकर लोग देखे खुश, हरिद्वार पुलिस की मेहनत और लगन को सराहया। बीते ग्यारह महीनों में आठवीं बार थाना सिडकुल पुलिस ने खोला पर्स लौटाए खोए हुए।

200 से ज्यादा खोये हुए मोबाइल रिकवर, बाजार कीमत ₹46 लाख से अधिक।

मोबाइल वापस पाकर लोग देखे खुश, हरिद्वार पुलिस की मेहनत और लगन को सराहया।

बीते ग्यारह महीनों में आठवीं बार थाना सिडकुल पुलिस ने खोला पर्स लौटाए खोए हुए।

मोबाइल फोन अब आम से खास तक सभी के जीवन का जरूरी अंग बन चुका है, हमें खुशी है कि हम इस बड़े स्तर पर लोगों को खुशियां दे पा रहे हैं एसएसपी नवनीत सिंह।

हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर खुशियों का गुल्लक खोला है और इस बार गुल्लक से निकले हैं 200 से ज्यादा खोये हुए मोबाइल फोन जिनकी बाजार कीमत ₹46 लाख से अधिक है।

एसएसपी नवनीत सिंह के अनुभवी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में थाना सिड़कुल पुलिस ने इन मोबाइलों को प्रदेश सहित सुदूर के अन्य राज्यों से रिकवर किया। सावन के पावन महीने में थाना सिड़कुल में आज आयोजित एक सूक्ष्म कार्यक्रम में एसएसपी नवनीत सिंह व अन्य पुलिस ऑफिसर्स द्वारा मालिकों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन लौटाए गए।

बरामद मोबाइलों में कुछ सिडकुल स्थित कंपनियों में रोजगार के लिए बाहरी राज्यों से आए कंपनी कर्मचारियों के तथा कुछ स्थानीय निवासियों के हैं।

खोए हुए मोबाइल वापस पाकर पीड़ितों के चेहरों पर खुशी और संतोष दिखा जो हरिद्वार पुलिस की मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति का नायाब उदाहरण पेश करती है। सभी ने इस लगन और जनहित के प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

205 मोबाइल बरामद

मोबाइल रिकवरी में थाना-सिडकुल जनपद व राज्य में अव्वल  

बीते 11 माह में 8वीं बार बड़ी संख्या में मोबाइल बरामद 

वर्ष 2026 मे अब तक 475 मोबाइल फोन किए गए है रिकवर

हरिद्वार पुलिस का उद्देश्य आमजन की खोई हुई संपत्ति को शीघ्र वापस दिलाकर पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के कार्य किए जाएंगे। 

बरामद मोबाइलों का विवरण:

iPhone – 04

Oppo – 38

Nothing – 15

Samsung – 35  

Realme – 32

Mi – 12

Vivo – 44

OnePlus – 19

IQOO – 06

बरामदगी टीम

1.थानाध्यक्ष अजय शाह 

2.SSI प्रवीण बिष्ट  

3.HC विवेक यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।