जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला विकास अधिकारी के.के. पंत की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला विकास अधिकारी के.के. पंत की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिला विकास अधिकारी के.के. पंत की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला विकास अधिकारी ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि जनपद में ड्राफ्ट रोल का 14 जुलाई को प्रकाशन किया गया है,जिसकी प्रति सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से मतदाता सूची का गंभीरता से परीक्षण करने तथा पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।

 उन्होंने बताया कि जनपद में 160 एईआरओ तैनात किए गए है तथा दर्ज आपत्तियों की सुनवाई एईआरओ स्तर पर की जा रही है।

 उन्होंने बताया जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित प्रपत्र भरकर बीएलओ के माध्यम से अथवा ऑनलाइन आवेदन कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त यदि किसी मतदाता की मृत्यु हो चुकी है एवं कोई मतदाता संबंधित क्षेत्र में निवास नहीं करता तथा मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि हो, तो उसके संशोधन अथवा विलोपन के लिए भी निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा जनपद में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर संतोष व्यक्त किया।

बैठक में विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुड़की राजेंद्र चौधरी,चंद्रपाल सिंह, सीपीआई (एम) राजीव गर्ग,कैलाश चंद,सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल  मुख्यमंत्री
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।