दुष्कर्म, मारपीट, लुट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप। प्रकरण में फरार चल रहे ₹5000/- के इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दुष्कर्म, मारपीट, लुट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप।

प्रकरण में फरार चल रहे ₹5000/- के इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

वारदात में शामिल 04 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल।

एक महिला द्वारा थाना पथरी पर विपक्षियों के खिलाफ मारपीट, बलात्कार कर जान से मारने की धमकी देने व कान के कुंडल लूटने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। तहकीकात में जुटी पुलिस टीम ने वारदात में शामिल 04 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था लेकिन एक आरोपी तब से फरार चल रहा था।

गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहे फरार आरोपी पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹5000/- का ईनाम घोषित किया गया। 

तलाश में जुटी पुलिस टीम ने कटारपुर जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर नाम पता पूछा तो स्पष्ट हुआ कि यह वही फरार चल रहा इनामी है। आरोपी को कारण बताकर हस्व कायदा गिरफ्तार किया गया। बाद विधिक कार्यवाही माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

सुधीर उर्फ लक्की पुत्र सुन्दर निवासी ग्राम दुर्गागढ थाना पथरी जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष 

 पुलिस टीम

(1) म.उ.नि.शाहिदा परवीन 

(2) कां नारायण सिंह 

(3) कां राकेश नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद के छात्र कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया हरिद्वार पुलिस का मान,एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने दी शुभकामनाएं। राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।