पोर्टल के माध्यम से लोगों के गुमशुदा मोबाईल मिले वापस, मददगार साबित हो रहा CEIR पोर्टल। जिला स्तर पर सफल हो रही एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की मुहीम। खोए हुए विभिन्न कंपनियों के 52 मोबाइल पीड़ितों को लौटा कर दिये। करीब ₹ 10 लाख से अधिक कीमत के कुल 52 मोबाइल बरामद।

पोर्टल के माध्यम से लोगों के गुमशुदा मोबाईल मिले वापस, मददगार साबित हो रहा CEIR पोर्टल।

जिला स्तर पर सफल हो रही एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की मुहीम।

खोए हुए विभिन्न कंपनियों के 52 मोबाइल पीड़ितों को लौटा कर दिये।

करीब ₹ 10 लाख से अधिक कीमत के कुल 52 मोबाइल बरामद।

वापसी की आस खो बैठे थे मोबाइल स्वामी, मिलने पर उनके चेहरे पर लौटी रौनक।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के कुशल नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस आपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने और नशा तस्करी रोकने के साथ साथ आमजन के लिए मददगार बन रहे कदम उठाकर भी लगातार जनता की प्रशंसा पा रही है।

लापरवाही या भूलवश मोबाइल खोने से दुखी लोगों को राहत देने के लिए भी हरिद्वार पुलिस अपने कप्तान के मार्गदर्शन में “ऑपरेशन रिकवरी” के तहत उत्तराखण्ड व अन्य राज्यों तक से खोए हुए मोबाइल रिकवर कर रही है।

इसी क्रम में थाना कलियर पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से खोए हुए कुल 52 मोबाइल फोन रिकवर किए। इनकी बाजारी कीमत लगभग ₹ 10 लाख से अधिक है।

थाना कलियर पर मोबाइल स्वामियों को बुलाकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल व क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पाण्डे द्वारा लोगों के बरामद मोबाइल फोन को उनको लौटाया गया। अपना खोया हुआ मोबाईल पाकर सभी के चेहरा पर मुस्कराहट  देखी गयी । जनता द्वारा अपनी खुशी का इजहार करते हुए पुलिस की भूरी-भूरी प्रंशसा की गयी ।

बरामद

1. Moto-3

2. Oppo-12

3. Tecno -2

4. Samsung-5

5. Realme-7

   6. iq -2

7. Vivo -14

8. Poco -2

9. redmi -5

पुलिस टीम

1-सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डे

2-प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी

3-SSI राजेश बिष्ट

4-हे0का0 सोनू चोधरी

5-होमगार्ड ललित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।