जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने शंकराचार्य चौक पर शिवभक्त कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर फल,जूस,जल, पान, आदि वितरित किए।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने शंकराचार्य चौक पर शिवभक्त कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर फल,जूस,जल, पान, आदि वितरित किए।

सेवाभाव के साथ शिवभक्तों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटा है जिला प्रशासन।

पुष्प वर्षा एवं फूल-मालाओं से किया गया कांवड़ियों का भव्य स्वागत, शिवभक्तों ने जताया आभार।

कांवड़ मेला-2026 के दौरान आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने शंकराचार्य चौक पहुंचकर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों का फूल-मालाओं एवं पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने शिवभक्तों को फल एवं जूस वितरित कर उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ियों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए प्रशासन की सभी टीमें पूरी प्रतिबद्धता एवं सेवाभाव के साथ कार्य कर रही हैं, ताकि प्रत्येक शिवभक्त को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

उन्होंने सभी शिवभक्तों से यातायात नियमों का पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं निरंतर सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं।

इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा किए गए स्वागत और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
श्यामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार से ओपीडी सेवा शुरू। स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे एवं स्वामी यतीश्वरानंद ने किया शुभारंभ।
0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सुमन नगर, बहादराबाद में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु संयुक्त निरीक्षण।
0 Minutes
Uncategorized
भगवान विश्वकर्मा की पूजा के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वकर्मा को सबसे पहला इंजीनियर बताया।
0 Minutes
Uncategorized
लूट की घटना में शामिल एक फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। व्यापारी की रैकी कर मार पिटाई करते हुये लूटी थी स्कूटी। सैकडों सीसीटीवी कैंमरों को खंगालकर आरोपी तक पंहुची पुलिस।