जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बैरागी कैंप पार्किंग एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बैरागी कैंप पार्किंग एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

जिलाधिकारी ने बैरागी कैंप पार्किंग स्थल पर कांवड़ियों के लिए पानी, बिजली, मेडिकल, शौचालय एवं पार्किंग सहित सभी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश।

ड्रोन कैमरों के माध्यम से सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने रविवार को बैरागी कैंप पार्किंग एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैरागी कैंप पार्किंग स्थल पर आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने पेयजल, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई तथा पार्किंग की सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को पूर्ण रूप से दुरुस्त एवं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पार्किंग स्थल पर वाहनों का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा यातायात व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के लिए आवश्यक बैरिकेडिंग, संकेतक बोर्ड एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए साथ ही पेयजल के लिए लगाए गए स्टैंड पेस्टो के पानी की निकासी के लिए की जाए उचित व्यवस्था।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि ड्रोन कैमरों के माध्यम से पार्किंग क्षेत्र एवं आसपास के संवेदनशील स्थलों की सतत निगरानी की जाए। कंट्रोल रूम से सभी गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा शिवभक्त कांवड़ियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक व्यवस्था पर लगातार निगरानी बनाए रखें।

निरीक्षण के दौरान एसपी ट्रैफिक निशा यादव,एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी,सीओ ट्रैफिक बिपेंदर सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से की भेंट। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने तथा लामाचौड़ क्षेत्र में स्थायी परिसर के निर्माण हेतु आरक्षित वन भूमि के हस्तांतरण एवं डायवर्जन के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की।
1 Minute
Uncategorized
आज दिनांक 3 नवंबर 2026 को हरिद्वार पेंटागन मॉल में स्थित ऑफिस में अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के सदस्य एकत्रित हुए और आपस में एक दूसरे को दीपावली मिलन की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उपहार वितरित किए।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई।