जिलाधिकारी ने परिवार सहित किया दक्षेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर जनपद की सुख-समृद्धि एवं कांवड़ मेले के सकुशल संपन्न होने की कामना की।

सावन के प्रथम सोमवार पर दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जिलाधिकारी,व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

शिवभक्तों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं सुचारु दर्शन व्यवस्था के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ने परिवार सहित किया दक्षेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर जनपद की सुख-समृद्धि एवं कांवड़ मेले के सकुशल संपन्न होने की कामना की।

सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर कांवड़ मेले एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेक्टर अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं के सुचारु एवं पंक्तिबद्ध दर्शन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सावन के प्रथम सोमवार पर बड़ी संख्या में शिवभक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। ऐसे में सभी अधिकारी पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बैरिकेडिंग, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अपने परिवार सहित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव से जनपद की सुख-समृद्धि, प्रदेशवासियों के कल्याण तथा कांवड़ मेला-2026 के सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने की प्रार्थना की।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में उपस्थित शिवभक्तों को फल एवं पेयजल वितरित कर उनका स्वागत किया तथा सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा की अपील की। उन्होंने श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने का भी आग्रह किया।

इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, सेक्टर अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
श्यामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार से ओपीडी सेवा शुरू। स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे एवं स्वामी यतीश्वरानंद ने किया शुभारंभ।
0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सुमन नगर, बहादराबाद में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु संयुक्त निरीक्षण।
0 Minutes
Uncategorized
भगवान विश्वकर्मा की पूजा के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वकर्मा को सबसे पहला इंजीनियर बताया।
0 Minutes
Uncategorized
लूट की घटना में शामिल एक फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। व्यापारी की रैकी कर मार पिटाई करते हुये लूटी थी स्कूटी। सैकडों सीसीटीवी कैंमरों को खंगालकर आरोपी तक पंहुची पुलिस।