जनपद के श्रमिकों को मिलेगा बेहतर एवं निशुल्क चिकित्सा उपचार। मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा ने ‘मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण योजना’ के तहत दो नई मेडिकल मोबाइल वैन का फीता काटकर शुभारंभ किया।

जनपद के श्रमिकों को मिलेगा बेहतर एवं निशुल्क चिकित्सा उपचार।

मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा ने ‘मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण योजना’ के तहत दो नई मेडिकल मोबाइल वैन का फीता काटकर शुभारंभ किया।

उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों के लिये संचालित विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी।

सहायक श्रमायुक्त द्वारा आज रोशनाबाद कम्युनिटी हॉल में श्रमिकों के लिए श्रमिक कीट वितरण एवं स्वास्थ्य कैंप का आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने श्रमिकों के संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत मुख्यमंत्री *श्रमिक स्वच्छता सामग्री किट, मुख्यमंत्री श्रमिक शिक्षण सामग्री किट,मुख्यमंत्री श्रमिक पोषण योजना किट* वितरित किया गया तथा *मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना चेकअप कैंप 2 मोबाइल वैन* का फीता काटकर शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों को संबोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हर वर्ग के लिए कई महत्वकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा श्रमिकों की धआर्थिकी मजबूत करने के लिए कही महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित हो रही है,जिसके माध्यम से उन्हें योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जनपद में श्रमिकों के लिए 02 मोबाइल वाहन उपलब्ध कराए गए है,जो पूरे जनपद में भ्रमण कर श्रमिकों के 44 तरह के स्वास्थ्य परीक्षण/जांच निशुल्क कराई जाएगी।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम,1996 के प्राविधानों के अंतर्गत पंजीकृत पात्र कामगारों तथा मनरेगा में नियोजित निर्माण श्रमिकों हेतु संचालित कल्याणकारी योजनाएं जिसमें विवाह सहायता योजना ,प्रस्तुति सहायता योजना,श्रमिक स्वच्छता सामग्री किट ,मुख्यमंत्री श्रमिक शिक्षण सामग्री किट ,मुख्यमंत्री श्रमिक पोषण योजना किट, मृत्युपरांत सहायता योजना,मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना,मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना,मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना,वृद्धा पेंशन स्वास्थ्य आदि योजनाएं संचालित हो रही है। जिसके लिए उन्होंने सभी श्रमिकों से योजनाओं का लाभ लेने को कहा है ।

जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कही महत्वकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही है तथा सबका साथ सबका विकास के साथ कार्य करते हुए,आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में श्रमिको के परिश्रम से ही देश प्रदेश विकसित भारत की ओर अग्रसर हो रहा है।उन्होंने श्रमिकों का आवाहन किया है कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का सभी पात्र व्यक्ति लाभ उठाये,जिससे कि उनकी आर्थिकी को ओर मजबूत किया जा सके।

इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त प्रशांत कुमार ने श्रमिकों से कहा कि जिन श्रमिकों द्वारा अभी तक अपना पंजीकरण नहीं कराया है, वह अपना पंजीकरण आवश्यक कराएं,जिसके की उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभ उपलब्ध हो सके।

कार्यक्रम का सफल संचालन लेबर इंस्पेक्टर मीनाक्षी भट्ट द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रमिक मौजूद रहे।

   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से की भेंट। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने तथा लामाचौड़ क्षेत्र में स्थायी परिसर के निर्माण हेतु आरक्षित वन भूमि के हस्तांतरण एवं डायवर्जन के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की।
1 Minute
Uncategorized
आज दिनांक 3 नवंबर 2026 को हरिद्वार पेंटागन मॉल में स्थित ऑफिस में अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के सदस्य एकत्रित हुए और आपस में एक दूसरे को दीपावली मिलन की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उपहार वितरित किए।