पुलिस मुख्यालय से आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र सिंह गुंज्याल पहुंचे हरिद्वार।

पुलिस मुख्यालय से आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र सिंह गुंज्याल पहुंचे हरिद्वार।

प्रचलित कांवड़ मेला-2026 की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण पहुंचे पार्किंग बैरागी केम्प/ हरकी पैड़ी क्षेत्र, अधिनस्थों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

मेला कन्ट्रोल रुम में सूपर जोनल एंव जोनल पुलिस अधिकारियों के साथ मेले की व्यवस्थाओं की , की गई समीक्षा, आगे की व्यवस्थाओं की बनाई गई रणनीति।

सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शिव भक्तों को फल एंव अल्पाहार वितरण कर गन्तव्य को किया गया रवाना।

शिवभक्तों की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

 आने वाले दिनों में लगातार शिव भक्तों का आवागमन बढेगा जिस हेतु हमें हर चुनौति को स्वीकार कर उसपर एक टीम के रुप में कार्य करना है।

पुलिस मुख्यालय से आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र सिंह गुंज्याल हरिद्वार पहुंचे, तथा प्रचलित कांवड़ मेला-2026 के दृष्टीगत शहर क्षेत्र के चण्ड़ी चौक/ शंकराचार्य चौक/ बैरागी केम्प पार्किंग / हरकी पैड़ी क्षेत्र, एंव अन्य स्थानों पर एसएसपी हरिद्वार एंव अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

 अपने भ्रमण के दौरान द्वारा शिव भक्तो को फल एँव आवश्यक फलाहार वितरण कर उनके गन्तव्य के लिए रवाना किया गया तत्पश्चात मेला कन्ट्रोल रुम पहुंचकर सीसीटीवी कन्ट्रोल रुम से शहर से लेकर देहात तक का निरीक्षण किया गया ।

भ्रमण के उपरान्त कांवड़ मेला में नियुक्त सूपर जोनल एंव जोनल पुलिस अधिकारियों के साथ प्रचलित कांव़ड़ मेले की व्यवस्थाओं कीसमीक्षा की गई तथा आगे की व्यवस्थाओं की रणनीति बनाई गई, द्वारा अवगत कराया गया की धीरे- धीरे हमें यातायात प्लान पर विशेष ध्यान रखना है कि छोटी –छोटी घटनाओं को तत्काल मौके पर पहुंचकर निस्तारण का जाये,सोशल मीड़िया पर जो टीम काम कर रही है वह 24 घण्टे अपड़ेट रहे किसी भी प्रकार की अफवाएं फैलती है तो सम्बन्धित व्यक्ति को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाये हमें किसी घटना का इन्तजार नहीं करना है ।

प्रत्येक जोनल सेक्टर में सक्षम पुलिस अधिकारियो को नियुक्त किया गया है साथ ही पुलिस मुख्यालय से भी उच्चाधिकारियों द्वारा निरन्तर कांवड़ मेले की निगरानी की जा रही है।  आने वाले सप्ताह हम सभी लोगों को एक टीम के रुप में मिलकर कार्य करना होगा जिससे की हम हर चुनौती का सामना कर सकें। कुछ स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त किया जाना है जिस हेतु एसएसपी हरिद्वार एंव नोड़ल अधिकारी कांवड़ मेला को निर्देशित किया गया है।

मीटिंग के अंत में भरणे व गुंज्याल द्वारा सराहनीय ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों/ अर्धसैनिक बल/ एसपीओ को मैन ऑफ़ द डे के खिताब से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
श्यामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार से ओपीडी सेवा शुरू। स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे एवं स्वामी यतीश्वरानंद ने किया शुभारंभ।
0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सुमन नगर, बहादराबाद में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु संयुक्त निरीक्षण।
0 Minutes
Uncategorized
भगवान विश्वकर्मा की पूजा के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वकर्मा को सबसे पहला इंजीनियर बताया।
0 Minutes
Uncategorized
लूट की घटना में शामिल एक फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। व्यापारी की रैकी कर मार पिटाई करते हुये लूटी थी स्कूटी। सैकडों सीसीटीवी कैंमरों को खंगालकर आरोपी तक पंहुची पुलिस।