जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिव भक्तों के उपचार हेतु 32 स्थानों पर लगाए गए है स्वास्थ्य शिविर।

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिव भक्तों के उपचार हेतु 32 स्थानों पर लगाए गए है स्वास्थ्य शिविर।

आज कांवड़ यात्रा के सातवें दिन 21596 शिवभक्तों का किया गया निशुल्क उपचार,अब तक कुल 87567 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार किया जा चुका है।

शिवभक्तों के चिकित्सा उपचार हेतु 05 मेडिकल मोबाइल यूनिट भी शामिल की गई है,जिनके माध्यम से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

पवित्र कांवड़ यात्रा पर आ रहे शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग सहित 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर के कैंप लगाए गए है,जहां पर शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब या किन्ही कारणों से चोट लगने पर तत्काल उनका निशुल्क उपचार किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने अवगत कराया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिवभक्तों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए है तथा आज कांवड़ यात्रा के सातवें दिन विभिन्न कैंपों में आए शिवभक्तों का जिसमें 21596 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार किया गया है। अब तक कांवड़ यात्रा 87567 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार किया जा चुका है।।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान पहली बार 05 मेडिकल मोबाइल यूनिट शामिल की गई है जिनके माध्यम से शिवभक्तों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने कांवड़ यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, समय-समय पर विश्राम करें तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर निकटतम स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार अवश्य प्राप्त करें।

जनपद प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरिद्वार। में अब तक 1 करोड़ 80 लाख 55 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हो चुके हैं रवाना।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिव भक्तों के उपचार हेतु 32 स्थानों पर लगाए गए है स्वास्थ्य शिविर।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट, अब तक 7 हजार शिवभक्तों का हो चुका उपचार।
1 Minute
Haridwar
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान बहादराबाद प्रेस क्लब (रजि.) की ओर से शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा करते हुए फल एवं शीतल जल का वितरण किया गया। सेवा शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद एवं जल ग्रहण किया।