प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने किया शुभारम्भ।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने किया शुभारम्भ।

लक्सर। ग्राम सेठपुर में उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत उत्तराखण्ड राज्य में अन्नोत्सव कार्यक्रम-2021 के प्रथम चरण के अंतर्गत अन्नोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ 11 अक्टूबर, को प्रत्येक जनपद/तहसील/विकासखण्ड आदि में मुख्यालय की प्रत्येक उचित दर की दुकान पर किया गया। प्रत्येक उचित दर की दुकान में औसतन 10-20 पात्र उपभोक्ताओं को निशुल्क खाद्यान्न वितरित किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इसका द्वितीय चरण 10 दिन के उपरान्त सम्पन्न किया जाएगा। अन्नोत्सव कार्यक्रम के संबंध में उपजिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं, जिसमें कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराते हुए अन्नोत्सव कार्यक्रम आयोजन सुनिश्चित करने के निद्रेश दिये हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक संजय गुप्ता क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी श्रीमती ममता गवाडी साहब सिंह खण्ड विकास अधिकारी लक्सर राशन डीलर रियाजुल हसन ,सकील अहमद, अम्बरीष ,जावेद, ईश्वर, राजेश, के अलावा दर्जनों लाभार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।