कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने चलाया सघन निरीक्षण अभियान। खाद्य प्रतिष्ठानों, ढाबों, रेस्टोरेंट एवं ठेलियों का निरीक्षण कर लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने।

कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने चलाया सघन निरीक्षण अभियान।

खाद्य प्रतिष्ठानों, ढाबों, रेस्टोरेंट एवं ठेलियों का निरीक्षण कर लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने।

कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा आयुक्त खाद्य संरक्षा औषधि प्रशासन उत्तराखंड विनय शंकर पांडे तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन के क्रम में आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार के संयुक्त आयुक्त महिमान्द जोशी के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र हरिद्वार स्थित विभिन्न खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों,ढाबों,रेस्टोरेंटों, डेयरी एवं थोक विक्रेताओं,वितरको का सघन आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम हरिद्वार कैलाश चन्द्र टम्टा ने मायापुर स्थित एक डेयरी से पनीर एवं घी का एक नमूना तथा एक अन्य प्रतिष्ठान से पनीर का नमूना एवं सुभाष नगर ज्वालापुर स्थित एक गोदाम एवं एक थोक विक्रेता से 02 एनर्जी ड्रिंक के नमूना सहित 05 खाद्य एवं पेय सामग्री के नमूने जांच हेतु लिए गए ।

वही वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे ने सुभाष नगर ज्वालापुर से स्थित एक गोदाम/थोक विक्रेता से 02 नमूने एक जलजीरा एवं एनर्जी ड्रिंक जांच हेतु संग्रहित किए।सुभाष नगर ज्वालापुर स्थित गोदाम/थोक विक्रेता के प्रतिष्ठान में खाद्य सामग्री का उचित रख रखाव एवं भंडारण नहीं पाए जाने,ताजा एवं कालातीत का पृथक चिन्हित करना न रखें जाने,क्षतिग्रस्त खाद्य के उचित निस्तारण के व्यवस्था नहीं होने एवं अनुज्ञप्ति की शर्तों के क्रम में पाए गई विभिन्न अनिमियताओ पर खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 कि धारा 32 के तहत सुधार सूचना का नोटिस दिया गया।

निरीक्षण के दौरान समस्त खाद्य कारोबारियों को साफ सफाई एवं स्वच्छता  कालातीत खाद्य सामग्री का विक्रय न करने तथा खाद्य सामग्री को ढक कर रखने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में एक अन्य अभियान दल ने चंडीघाट क्षेत्र एवं आसपास के खाद्य कारोबार प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान  खाद्य प्रतिष्ठानों से जीरा मसाला,सोडा एवं बेकरी उत्पाद सहित कुल 02 नमूने लिए गए तथा 8 किलोग्राम खराब मसाले   एवं 07 बोतल कोल्ड ड्रिंक की कालातीत होने के कारण मौके ओर ही नष्ट कराया गया।

 2 खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही गंभीर अनियमिताएं प्रस्तावित की गई तथा लेबलिंग नियमों के उल्लंघन पर 02 निर्माताओं को नोटिस जारी किया गया।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवानपुर पवन कुमार के नेतृत्व में तीसरे अभियान दल ने इकबालपुर, झबरेड़ा,मंगलौर कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित प्रतिष्ठानों से पनीर एवं दूध के दो नमूने जांच हेतु लिए गए।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा कांवड़ मेला क्षेत्र में लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान मानकों का उल्लंघन करने वाले खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने चलाया सघन निरीक्षण अभियान। खाद्य प्रतिष्ठानों, ढाबों, रेस्टोरेंट एवं ठेलियों का निरीक्षण कर लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने।
0 Minutes
Haridwar
काँवड मेले के बीच हरिद्वार पुलिस का धमाकेदार खुलासा। टिहरी विस्थापित कालोनी में 02 घरो में हुई चोरी की घटना का कोतवाली रानीपुर पुलिस व सीआईयू की संयुक्त टीम ने किया खुलासा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी ने कहा नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं, 11 निर्धारित अभिलेखों में से कोई एक अभिलेख उपलब्ध कराने पर समस्या का किया जाएगा उचित निराकरण।
0 Minutes
Haridwar
खोया बच्चा सकुशल मिलने पर कृतज्ञ दिखा कांवड़िया, हरिद्वार पुलिस का जताया आभार।