हरकी पैड़ी में डाक कांवड़ियों का उमड़ रहा है आस्था का सैलाब।  भारी वर्षा के बीच डाक कांवड़ियों के लिए सुरक्षा व व्यवस्थाओ का जायजा लेने जीरो ग्राउंड  पर पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित।

हरकी पैड़ी में डाक कांवड़ियों का उमड़ रहा है आस्था का सैलाब।

 भारी वर्षा के बीच डाक कांवड़ियों के लिए सुरक्षा व व्यवस्थाओ का जायजा लेने जीरो ग्राउंड  पर पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित।

 डाक कांवड़ियों से गंगा घाटों पर सतर्कता बरतने एवं सुरक्षा बलों व सम्बंधित अधिकारियों को सतर्क रहने की दिए निर्देश।

 जिलाधिकारी ने जलभराव क्षेत्रों का किया निरीक्षण संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित जल निकासी के निर्देश।

धर्मनगरी हरिद्वार में डाक कांवड़ यात्रा के दौरान हरकी पैड़ी सहित गंगा घाटों पर शिवभक्त कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भारी वर्षा के बीच भी डाक कांवड़ियों का उत्साह और आस्था देखते ही बन रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित  भारी बारिश के बीच जीरो ग्राउंड शंकराचार्य चौक पहुंचकर डाक कांवड़ियों के लिए की गई सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गंगा घाटों और कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैनात सुरक्षा बलों, पुलिस जवानों एवं संबंधित अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपने में दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्री भारी संख्या में गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंच रहे है सभी शिवभक्तों की यात्रा सकुशल संपन्न हो इसके लिए सभी अधिकारी एवं सुरक्षाबल व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए सभी अधिकारी एवं सुरक्षाबल अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करें।

जिलाधिकारी ने डाक कांवड़ियों से भी गंगा घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के दौरान घाटों पर सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जलभराव वाले क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति हो रही है उन क्षेत्रों से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी द्वारा भगत सिंह चौक, चंद्राचार्य चौक आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा बल, पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारी डाक कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।